एक्सप्लोरर

Sangeeta Phogat Bronze Medal: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली पहलवान ने हंगरी में लहराया तिरंगा, संगीता फोगाट ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

Hungary Ranking Series: भारतीय महिला पहलवान संगीता फोगाट ने हंगरी रैंकिंग सीरीज में ब्रॉन्ज मेडल जीता. उन्होंने तीसरे-चौथे नंबर के लिए हुए मुकाबले में हंगरी की पहलवान को हराया.

Sangeeta Phogat Hungary Ranking Series: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली महिला पहलवान संगीता फोगाट ने हंगरी में तिरंगा लहराया. संगीता ने बुडापेस्ट में रैंकिंग सीरीज रेसलिंग चैंपियनशिप में तीसरे-चौथे स्थान के लिए हुए मुकाबले में हंगरी की विक्टोरिया बोरसोस को हराया. संगीता ने इस जीत के साथ ही ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 59 किलोग्राम वर्ग में जीत दर्ज की.

संगीता ने तीसरे-चौथे स्थान के मैच में अपने हंगेरियन रेसलर को 6-2 से हराया. संगीता ने टेकडाउन मूव के साथ बढ़त बना ली. लेकिन इसके बाद हंगरी की पहलवान ने स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया. संगीत ने इसके बाद एग्रेसिव गेम खेला और जीत दर्ज की.

संगीता ओलंपिक में मेडल जीत चुके पहलवान बजरंग पुनिया की पत्‍नी हैं. वे हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल थीं. संगीता ने संयुक्त राज्य अमेरिका की जेनिफर पेज रोजर्स से करारी हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी. लेकिन इसके बाद रेपेचेज राउंड के माध्यम से सेमीफाइनल में पहुंचीं.

उन्होंने तीसरे दौर में अमेरिकी पहलवान ब्रेंडा ओलिविया रेयना को तकनीकी श्रेष्ठता (वीएसयू1) से जीत के लिए 12-2 से हराकर वापसी की. संगीता ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और तेज चाल से 4-2 की बढ़त बना ली और तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मुकाबला जीत लिया. तीसरे राउंड में जीत से संगीता को सेमीफाइनल में जगह तो मिल गई लेकिन वह फाइनल में आगे नहीं बढ़ सकीं.

संगीता अपना सेमीफाइनल मुकाबला पोलैंड की मैग्डेलेना उर्सज़ुला ग्लोडर के खिलाफ 4-6 अंकों से हार गईं, लेकिन तीसरे-चौथे स्थान के मैच में फिर से वापसी करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता.

बता दें कि संगीता को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर उनकी बहन बबीता फोगाट ने बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक जीतने वाली मेरी छोटी बहन संगीता फोगाट को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें : INDW vs BANW: टीम इंडिया के लिए अनुषा-अमनजोत ने किया वनडे डेब्यू, पढ़ें अब तक कैसा रहा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget