एक्सप्लोरर

बिलिंग्स ने स्टार्क की गेंद पर जड़ा जोरदार छक्का, मैदान के बाहर जाकर गिरी गेंद, देखें वीडियो

सैम बिलिंग्स का छक्का इतना जोरदार था कि अंपायर मैच जारी रखने के लिए नई गेंद लेकर आए.

बुधवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 50 ओवर में 303 रन की चुनौती रखी थी, जिस मेहमान टीम ने आखिरी ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही. टीम ने पहले दो गेंदों पर ही दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद भी इंग्लैंड की पारी संभलती नहीं दिख रही थी. टीम के चार टॉप बल्लेबाज 96 रन के स्कोर पर आउट हो चुके थे. लेकिन इसके बाद बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सैम बिलिंग्स ने बेयरस्टो के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. चार विकेट गिरने के बावजूद बिलिंग्स ने रन रेट को कम नहीं होने दिया.

32वें ओवर की चौथी गेंद पर तो बिलिंग्स ने कमाल ही कर दिया. बिलिंग्स ने तेज गेंदबाज स्टार्क को ऐसा जोरदार छक्का लगाया जो कि मैदान के पार्किंग एरिया में जाकर गिरा. बिलिंग्स के इस शॉट की वजह से गेंद खो गई और मैच जारी रखने के लिए अंपायर्स नई गेंद लेकर आए.

हालांकि बिलिंग्स पहले वनडे की तरह शतक को नहीं लगा पाए, पर उन्होंने 2 छक्कों की मदद से 57 रन की बेहद ही महत्वपूर्ण पारी खेली. बिलिंग्स की पारी का ही कमाल था कि इंग्लैंड 50 ओवर में 302 रन बना पाई.

लेकिन बिलिंग्स की पारी अंत में किसी काम नहीं आ पाई. मैक्सवेल और कैरी के शतकों ने इंग्लैंड की झोली से जीत को छीन लिया. मैक्सवेल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया.

IPL 2020: कैसी है राजस्थान रॉयल्स की टीम? जानिए ताकत और कमज़ोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget