एक्सप्लोरर

सायना नेहवाल ने पी कश्यप के साथ रचाई शादी, सोशल मीडिया पर किया एलान

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल पी कश्यप के साथ शादी के बंधन बंध में गईं. सायना की तरह पी कश्यप भी एक बैडमिंट प्लेयर हैं.

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और परूपल्ली कश्यप मुंबई में एक छोटे से पारिवारिक कार्यक्रम के बीच शादी के बंधन में बंध गए. सायना ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शादी की जानकारी को साझा किया है.

भारतीय बैडमिंटन के इस दोनों स्टार खिलाड़ी ने कुछ समय पहले ही अपने रिश्ते को लेकर एलान किया था. इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों 16 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेगें लेकिन दो दिन पहले ही शादी कर इन्होंने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है.

सायना ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'बेस्ट मैच ऑफ माय लाइफ #justmarried❤️'. साइना ने पति पी कश्यप के साथ सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें पर पोस्ट की उसमें दोनों के आसपास कोई भी नजर नहीं आ रहा है, ऐसे में इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है कि दोनों की शादी एक बेहद ही सादे समारोह में हुई है.

आपको बता दें कि सायना और पी कश्यप पिछले 10 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. सायना ने अपने रिलेशनशिप को लेकर हाल ही में खुलासा किया था. अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए सायना ने बताया कि दोनों साल 2008 से ही एक दूसरे को जानते हैं.

सायना ने बताया कि हमने एक साथ कई टूर्नामेंट खेले, एक साथ ट्रेनिंग ली और एक दूसरे के मैचों को अहमियत दिया. आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में किसी के करीब आना कठिन है लेकिन हम बड़ी आसानी से एक दूसरे के करीब आ गए.

शादी के साथ ही सायना एक खास क्लब में भी शामिल हो गईं हैं. सायना भारत की उन चुनिंदा जोड़ी में शुमार हो गई हैं जिन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में अपने ही तरह के किसी खिलाड़ी से शादी किया है.

इस लिस्ट में क्रिकेटर इशांत शर्मा- प्रतिमा सिंह, दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल, पहलवान विनेश फोगाट-सोमवीर राठी, पहलवान गीता फोगाट-पवन फोगाट, साक्षी मलिक-सत्यव्रत कादियान जैसे कुछ नाम शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget