एक्सप्लोरर

2011 WC सेमीफाइनल में सचिन को आउट ना कर पाने का आज भी है दुख- सईद अजमल

पूर्व पाकिस्तानी ऑफ स्पीनर सईद अजमल तेंदुलकर को आउट नहीं कर पाने की निराशा से अब भी नहीं उबर पाए हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में ये बात कही है.

कराची: पाकिस्तान के पूर्व आफ स्पिनर सईद अजमल विश्व कप 2011 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में सचिन तेंदुलकर का विकेट नहीं मिल पाने की निराशा से अब तक नहीं उबर पाए हैं क्योंकि उन्हें आज भी लगता है कि उन्होंने भारतीय स्टार को आउट कर दिया था.

इंग्लैंड के अंपायर इयान गाउल्ड ने भी हाल में कहा था कि तेंदुलकर तब आउट थे लेकिन तीसरे अंपायर ने उनका फैसला पलट दिया था. तेंदुलकर ने मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल में 85 रन बनाए थे जिससे भारत यह मैच जीतने में सफल रहा था. तेंदुलकर जब 23 रन पर खेल रहे थे तब गाउल्ड ने अजमल की गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था, लेकिन तीसरे अंपायर बिली बोडेन ने 'रिव्यू' के बाद इसे पलट दिया था. आईसीसी एलीट पैनल के सदस्य रहे गाउल्ड ने हाल में कहा था कि वह तेंदुलकर को आउट देने के अपने फैसले पर कायम हैं.

थर्ड एंपायर के फैसले से टूटा दिल

अजमल ने उस घटना को याद करते हुए कहा, "यह सीधी गेंद थी और विकेटों के आगे उनके पैड से टकराई थी. मुझे पूरा विश्वास था कि वह आउट हैं. शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, वहाब रियाज और अन्य खिलाड़ियों ने मुझसे पूछा था कि क्या वह (तेंदुलकर) आउट है और मैंने कहा कि हां उनकी पारी समाप्त हो गई है." उन्होंने कहा कि जब तीसरे अंपायर ने फैसला बदला तो उनका दिल टूट गया था.

'सचिन के सामने किया बेस्ट प्रदर्शन'

अजमल ने कहा, "मुझे टेस्ट मैचों में कभी उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला इसलिए मुझे जब भी सीमित ओवरों की क्रिकेट में उनके खिलाफ खेलने का मौका मिलता था तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था."

उन्होंने एक टेलीविजन चैनल से कहा, "सबसे अधिक निराशा यह रही कि हम सेमीफाइनल में हार गए और निश्चित तौर पर तेंदुलकर के 85 रन ने अंतर पैदा किया था. यहां तक कि आज भी तीसरे अंपायर का फैसला मुझे हैरान कर देता है, लेकिन उस दिन भाग्य उनके साथ था और उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली."

2017 में कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान की तरफ से 35 टेस्ट, 113 वनडे और 64 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले अजमल ने कहा कि तीसरे अंपायर के फैसला पलटने से गाउल्ड भी निराश थे. इस ऑफ स्पिनर का करियर हालांकि बांग्लादेश दौरे के बाद बीच में ही समाप्त हो गया. उनके गेंदबाजी एक्शन की 2014 में रिपोर्ट की गई थी. वह इसमें सुधार नहीं कर पाए और 2017 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

ये भी पढ़ें

Watch: पत्नी की ड्रेस में नज़र आ रहे हैं स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर, जारी किया बेहद ही मजेदार वीडियो कोरोना वायरस का असर, आर अश्विन ने इस टीम के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget