एक्सप्लोरर

सचिन के कोच रमाकांत आचरेकर का निधन, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

सचिन ने आचरेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "आचरेकर सर की उपस्थिति से स्वर्ग में भी क्रिकेट समृद्ध होगा. अन्य छात्रों की तरह मैंने भी क्रिकेट की एबीसीडी सर के मार्गदर्शन में ही सीखी. मेरे जीवन में उनके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उन्होंने वह नींव रखी, जिस पर मैं खड़ा हूं."

मुंबई: भारतीय क्रिकेट को सचिन तेंदुलकर जैसा नायाब तोहफा देने वाले कोच रमाकांत आचरेकर का बुधवार को यहां निधन हो गया. उनके निधन पर दिग्गजों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है. पद्मश्री और द्रोणाचार्य से सम्मानित आचरेकर 87 वर्ष के थे. उन्होंने अपने घर दादर में शाम पांच बजे अंतिम सांस ली. आचरेकर को 1990 में द्रोणाचार्य अवार्ड और 2010 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

सचिन ने आचरेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "आचरेकर सर की उपस्थिति से स्वर्ग में भी क्रिकेट समृद्ध होगा. अन्य छात्रों की तरह मैंने भी क्रिकेट की एबीसीडी सर के मार्गदर्शन में ही सीखी. मेरे जीवन में उनके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उन्होंने वह नींव रखी, जिस पर मैं खड़ा हूं." सचिन ने कहा, "मैं पिछले महीने सर एवं उनके कुछ छात्रों से मिला और उनके साथ समय बिताया. हमने पुरानी यादें साझा की और बहुत खुश हुए. मुझे आचरेकर सर ने सीधे बल्ले से खेलना और सादा जीवन जीना सिखाया. हमें अपने जीवन से जोड़ने और खेल के गुर सिखाने के लिए धन्यवाद."

सचिन के अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें अपनी श्रद्वांजलि दी है. बीसीसीआई ने अपने शोक संदेश में कहा, "आचरेकर के निधन पर बीसीसीआई शोक व्यक्त करता है. उन्होंने न केवल महान क्रिकेट खिलाड़ियों को तराशा बल्कि उन्हें एक अच्छा इंसान बनने की भी शिक्षा दी. भारतीय क्रिकेट के लिए उनका योगदान अतुलनीय है." पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्विटर पर लिखा, "मेरी रमाकांत आचरेकर सर को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं जो भारतीय क्रिकेट को नायाब रत्न देने के लिए जाने जाते थे."

मोहम्मद कैफ ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "रमाकांत आचरेकर सर के देहांत पर मैं उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमें सचिन तेंदुलकर जैसा नायाब तोहफा दिया." विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने कहा, " रमाकांत आचरेकर सर के देहांत का समाचार सुनकर मैं दुखी हूं. भगवान उनकी आत्म को शांति दे. क्रिकेट जगत हमेशा आपके योगदान को याद रखेगा."

पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने कहा, "ये जानकर बेहद दुख : हुआ कि रमाकांत आचरेकर सर नहीं रहे. इस महान आत्मा को मैं अपनी श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं." महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
IND vs ENG: 'कहीं देर न हो जाए...', वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर बोले भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान
'कहीं देर न हो जाए...', वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर बोले भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान
वेनेजुएला भूकंप के सर्वाइवर की कहानी सुनकर भावुक हुए रोनाल्डो, दिया ऐसा सरप्राइज; जीता दिल
वेनेजुएला भूकंप के सर्वाइवर की कहानी सुनकर भावुक हुए रोनाल्डो, दिया ऐसा सरप्राइज; जीता दिल
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget