एक्सप्लोरर

इस कारण सचिन तेंदुलकर ने नहीं किया शराब-तंबाकू का विज्ञापन, खुद किया खुलासा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के इंटरनेशनल करियर के दौरान कभी भी शराब या तंबाकू का विज्ञापन नहीं किया. सचिन ने खुद बताया कि आखिर उन्होंने यह कदम क्यों उठाया.

नई दिल्ली: 1989 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल लंबे करियर में कभी भी शराब या तंबाकू का विज्ञापन नहीं किया. सचिन ने एक हिंदी न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में बताया कि आखिर क्यों वह इस तरह के विज्ञापनों से दूर रहे. इस कारण सचिन ने नहीं किया शराब-तंबाकू का विज्ञापन सचिन ने कहा कि मैंने अपने पिताजी से वादा किया था कि मैं कभी शराब या किसी तरह की तंबाकू को प्रमोट नहीं करूंगा. इसी कारण मैंने कभी शराब-तंबाकू का विज्ञापन नहीं किया. उन्होंने कहा, 'मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि मैं दूसरों के लिए रोल मॉडल हूं. कई लोग मुझे फॉलो करते हैं. यही कारण रहा कि मैंने कभी शराब या किसी तरह के तंबाकू उत्पादों का प्रमोशन नहीं किया.' सचिन ने कहा, 1990 के दशक में मेरे बल्ले पर कोई स्टीकर नहीं था. मेरे पास कोई कॉन्ट्रेक्ट भी नहीं था. मुझे तंबाकू उत्पादों का प्रमोशन करने का कई बार ऑफर मिला. लेकिन फिर भी मैंने अपने पिता से किए हुए वादे को नहीं तोड़ा. मैंने इन ब्रांड्स का प्रमोशन नहीं किया. उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उनके ब्रांड्स के स्टीकर को बल्ले पर लगाने के ऑफर भी मिले थे. लेकिन मैं शराब और सिगरेट दोनों से दूर रहा. मैंने कभी अपने पिता से किया हुआ वादा नहीं तोड़ा.' टी-20 विश्व कप के आयोजन पर भी बोले सचिन टी20 विश्व कप के आयोजन के बारे में सचिन ने कहा कि टूर्नामेंट को तय समय पर आयोजित कराने के लिए कई चीज़ों का सही होना ज़रूरी है. हालांकि, इसका भविष्य क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर निर्भर है. वहीं खाली स्टेडियम में मैच कराने पर सचिन ने कहा कि मैच में दर्शकों से मिलने वाली उर्जा की काफी ज़रूरत होती है. ऐसे में स्टेडियम में दर्शकों का आना एक सकारात्मक संकेत होगा. उन्होंने कहा, अगर प्रशंसकों को स्टेडियम में आने की अनुमति मिल जाए तो इससे ज्यादा अच्छा कुछ नहीं होगा. बिना फैंस के मैदान पर खिलाड़ियों को वो ऊर्जा मिल पाना मुश्किल है. दर्शकों से मिलती है प्रेरणा सचिन ने कहा कि मैंने सुना है कि मैच के दौरान दर्शकों के जैसा शोर मचाने वाले स्पीकर का इस्‍तेमाल करने की बात चल रही हैं. लेकिन इससे दर्शकों के नज़र आने से जो ऊर्जा मिलती है वो नहीं मिलेगी. अगर 25 प्रतिशत फैंस को भी स्टेडियम में आने की अनुमति मिलती है तो यह क्रिकेट के लिए अच्छी बात होगी. कोहली पर कुमार संगाकारा का बड़ा बयान, कहा- ब्रैडमैन के बाद दूसरे सबसे महान खिलाड़ी बन सकते हैं विराट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget