एक्सप्लोरर

टीम इंडिया की हार से निराश सचिन तेंदुलकर, कहा- हमेशा रोहित और कोहली पर निर्भर नहीं रह सकते

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी के कारण भारत को आईसीसी विश्वकप (ICC World Cup 2019) के रोमांचक पहले सेमीफाइनल में बुधवार को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन की हार का सामना करना पड़ा.

मैनचेस्टर: सचिन तेंदुलकर समेत समूचे क्रिकेट जगत ने विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के जुझारूपन की तारीफ की लेकिन कहा कि भारतीय बल्लेबाजी हमेशा शीर्षक्रम पर निर्भर नहीं रह सकती. निराश तेंदुलकर ने कहा कि 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने तिल का ताड़ बना लिया.

तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ मैं निराश हूं क्योंकि हम 240 रन बना सकते थे. यह बड़ा स्कोर नहीं था. न्यूजीलैंड ने शुरूआती तीन विकेट जल्दी निकालकर बेहतरीन शुरूआत की.’’ उन्होंने ‘इंडिया टुडे’ से कहा ,‘‘ लेकिन मेरा मानना है कि हर समय हम रोहित शर्मा या विराट कोहली पर निर्भर नहीं रह सकते. दूसरे खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी.’’

तेंदुलकर ने कहा ,‘‘हर बार धोनी से मैच जिताने की उम्मीद करना भी गलत है. उन्होंने कई बार भारत के लिये फिनिशर की भूमिका निभाई है.’’ उन्होंने न्यूजीलैंड की उम्दा गेंदबाजी और केन विलियमसन की कप्तानी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा ,‘‘ न्यूजीलैंड ने चीजों को सरल रखा. उनके तेज गेंदबाजों ने अतिरिक्त प्रयास नहीं किये. बस सही जगह पर गेंद डाली । विलियमसन ने उम्दा कप्तानी की.’’

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया ,‘‘ केन विलियमसन और न्यूजीलैंड को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की बधाई. रविंद्र जडेजा और धोनी ने संघर्ष किया और भारत को जीत के करीब ले गए लेकिन न्यूजीलैंड ने नयी गेंद से कमाल कर दिया जो निर्णायक साबित हुआ.’’

हरभजन सिंह ने लिख ,‘‘ दिल टूट गया. कीवी टीम को बधाई. बेहतरीन प्रदर्शन जडेजा.’’ भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने लिखा ,‘‘ विश्व कप में टीम के प्रदर्शन पर मुझे गर्व है. यह निराशाजनक है लेकिन खेल ऐसा ही होता है. न्यूजीलैंड ने शानदार खेला.’’ क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर ने लिखा ,‘‘ मेरी नजर में भारत चैम्पियन से कम नहीं. मामूली अंतर से हारे .बेहतरीन प्रदर्शन. वेल प्लेड जडेजा.’’ पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने लिखा ,‘‘ भारतीय टीम का अच्छा प्रदर्शन. हमने जुझारूपन दिखाया.’’

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Neeraj Chopra Final: कितने बजे शुरू होगा नीरज चोपड़ा का फाइनल मैच? कब और कहां देखें लाइव
कितने बजे शुरू होगा नीरज चोपड़ा का फाइनल मैच? कब और कहां देखें लाइव
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
हॉकी इंडिया की भगवा जर्सी पर फिर बवाल, प्रेसिडेंट बोले- 'मेरी जानकारी के बगैर...'
हॉकी इंडिया की भगवा जर्सी पर फिर बवाल, प्रेसिडेंट बोले- 'मेरी जानकारी के बगैर...'

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget