एक्सप्लोरर

तेंदुलकर के संन्यास के बाद अब खत्म हुई 'नंबर 10' की कहानी

सचिन के संन्यास के पांच साल बाद (2012 में वनडे से संन्यास) अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सचिन के खास जर्सी नंबर 10 को अनाधिकारिक रुप से हटा लिया है.

नई दिल्ली: विश्व क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक भारत के सचिन तेंदुलकर ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी तब हर किसी ने कहा था सचिन के साथ उनकी जर्सी नंबर 10 भी आज संन्यास ले रही है. सचिन के संन्यास के पांच साल बाद (2012 में वनडे से संन्यास) अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सचिन के खास जर्सी नंबर 10 को अनाधिकारिक रुप से हटा लिया है. अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी जर्सी नंबर 10 के साथ मैदान पर नहीं उतर पाएगा.

किस-किस जर्सी में उतरे सचिन

सचिन ने अपने 463 वनडे मुकाबले में कुल तीन जर्सी नंबर के साथ मैदान पर उतरे लेकिन उनकी पहचान नंबर 10 से ही हुई. सचिन ने सबसे पहले अपना जर्सी नंबर 99 रखा था, जो कि दो अंकों की सबसे बड़ी संख्या है. 99 के बाद सचिन जर्सी नंबर 33 के साथ उतरे. ये वो वक्त था जब वो टेनिस एल्बो के इलाज के बाद टीम में वापसी कर रहे थे. इसके बाद सचिन नंबर 10 की जर्सी में मैदान पर उतरे और अंत तक इसी जर्सी के साथ खेले.

मुंबई इंडियंस ने भी किया था रिटायर

बीसीसीआई से पहले आईपीएल की सबसे बेहतरीन टीम मुंबई इंडियंस ने जर्सी नंबर 10 को रिटायर किया था. 2013 में सचिन आखिरी बार आईपीएल खेलने उतरे थे और मुंबई पहली बार चैंपियन बनी थी. सचिन के संन्यास के बाद मुंबई इंडियंस ने जर्सी नंबर 10 को भी रिटायर कर दिया.

बुरे फंसे थे शार्दुल ठाकुर

सचिन के संन्यास के बाद जर्सी नंबर 10 में कोई भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरा तो वो थे मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने जर्सी नंबर 10 पहना था. ठाकुर इसे अपने जन्मदिन और लकी नंबर से जोड़ा था लेकिन फैंस से वो बच नहीं पाए और जमकर ट्रोल किए गए. उसके बाद उन्होंने इस नंबर से तौबा कर ली और बदले हुए जर्सी नंबर के साथ मैदान पर उतरे.

जर्सी नंबर 10 का महत्व

खेल की दुनिया में जर्सी नंबर 10 का महत्व सबसे ज्यादा है. एक तरफ जहां ये पहला दहाई का नंबर है वहीं टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी को ये नंबर दी जाती है. इसे पहनने वाले खिलाड़ी पर टीम की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है फिर चाहे बात मैदान की हो या मैदान के बाहर की. (10 - 1+0 = 1) इस सिद्धांत के साथ इसे सर्वोच्च माना जाता है, साथ ही ये नेतृत्व,जीत और शक्ति का भी परिचायक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget