एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के इस तेज़ गेंदबाज़ की तारीफों के बांधे पुल, बताया रिवर्स स्विंग का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़

पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर का मानना है कि जेम्स एंडरसन रिवर्स स्विंग करने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने कहा कि एंडरसन ऐसे पहले गेंदबाज़ हैं, जो रिवर्स स्विंग को भी रिवर्स कराते हैं.

नई दिल्ली: 'क्रिकेट के भगवान' और 'मास्टर ब्लास्टर' के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर का मानना है कि इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन रिवर्स स्विंग कराने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ों में से एक हैं. सचिन ने '100 एमबी एप' पर वेस्टइंडीज़ के पूर्व महान बल्लेबाज़ ब्रायन लारा के साथ बातचीत में कहा कि एंडरसन पहले ऐसे गेंदबाज़ हैं जो रिवर्स स्विंग को भी रिवर्स कराते हैं.

सचिन ने कहा, 'शायद जेम्स एंडरसन दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज़ हैं, जो रिवर्स स्विंग को भी रिवर्स कराते हैं. मैंने जो अनुभव किया है, वो यह है कि एंडरसन गेंद को इस तरह पकड़ेंगे जैसे कि वो आउट स्विंग डाल रहे हों, लेकिन गेंद को छोड़ने के समय वो गेंद को अंदर लाने की कोशिश करते हैं.'

उन्होंने आगे कहा कि कई बल्लेबाज़ उनकी कलाई को देखते हैं, लेनिक वो करते क्या हैं कि वे आपको दिखाते हैं कि वह इसस्विंगर डालने जा रहे हैं, लेकिन वह गेंद को बाहर मूव करा देते हैं. जिससे बल्लेबाज़ों को उनके खिलाफ दिक्कत होती है.

मैं एंडरसन को काफी अच्छा गेंदबाज़ मानता हूं- सचिन

इस महान खिलाड़ी ने आगे कहा कि वो क्या करते हैं, वो आपको आउटस्विंगर खेलने के लिए प्रेरित करते हैं और गेंद तीन-चौथाई लैंग्थ कवर करने के बाद गेंद बाहर जाएगी और यह मेरे लिए नया था. उनके साथी स्टुअर्ट ब्रॉड भी अब यही करने लगे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले किसी ने भी यह नहीं किया. अब मैंने देखा है कि ब्रॉड भी यही कर रहे हैं. लेकिन एंडरसन ने यह काफी पहले शुरू कर दिया था. इसलिए मैं उन्हें काफी अच्छा गेंदबाज मानता हूं. वह रिवर्स स्विंग करने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्याजा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं एंडरसन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में बतौर तेज़ गेंदबाज़ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन के ही नाम है. एंडरसन अब तक 152 टेस्ट में 587 विकेट ले चुके हैं. वहीं एंडरसन इंग्लैंड के लिए टेस्ट और वनडे दोनों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी हैं.

यह भी पढ़ें- 

पीसीबी ने कनेरिया से कहा, यदि आप क्रिकेट खेलना फिर से शुरू करना चाहते हैं, तो ईसीबी से संपर्क करें

सौरव गांगुली को आईपीएल नहीं एशिया कप पर ध्यान देना चाहिए: राशिद लतीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget