एक्सप्लोरर

काव्या मारन की टीम सनराइजर्स को मिला नया कप्तान, इस युवा खिलाड़ी पर खेला बड़ा दांव

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने SA20 2026 सीजन से पहले बड़ा फैसला लिया है. टीम ने 25 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को नया कप्तान नियुक्त किया है. स्टब्स एडन मार्करम की जगह अब टीम की कमान संभालेंगे

साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 का चौथा सीजन ऑक्शन के साथ और भी रोमांचक हो गया है. जोहानिसबर्ग में हुए इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी, वहीं काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने भी सुर्खियां बटोरीं. टीम ने न केवल कई नए खिलाड़ियों को खरीदा बल्कि अगले सीजन के लिए नए कप्तान का भी ऐलान कर दिया है. 

इस युवा खिलाड़ी को बनाया अपना कप्तान

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 25 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. स्टब्स टीम के साथ पहले सीजन से जुड़े हुए हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से कई बार टीम को जीत दिला चुके हैं. उन्हें एडन मार्करम की जगह टीम में बतौर कप्तान शामिल किया है. मार्करम ने सनराइजर्स को दो बार 2023 और 2024 में ट्रॉफी जिताने में अहम योगदान दिया था, लेकिन हाल ही में हुए ऑक्शन में डरबन सुपर जायंट्स (DSG) ने उन्हें 7 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि में खरीद लिया. ऐसे में टीम को नया कप्तान चुनना पड़ा.

स्टब्स का अब तक का प्रदर्शन

ट्रिस्टन स्टब्स ने SA20 के पिछले तीन सीजन में शानदार खेल दिखाया है. उन्होंने उस सीजन 723 रन बनाए थे और उस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.11 का था. उनकी कई पारियां टीम की जीत में निर्णायक साबित हुईं हैं. इसी वजह से सनराइजर्स ने उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है. सीजन शुरू होने से पहले ही स्टब्स को रिटेन किया गया था, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को प्री-साइन किया गया.

ऑक्शन में बड़े दांव

ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने कई मजबूत खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है. इनमें क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्खिया, सेनुरन मुथुसामी, पैट्रिक क्रूगर, लूथो सिपामला, मिचेल वैन बुरेन, जॉर्डन हरमन, जेम्स कोल्स, क्रिस वुड, लुईस ग्रेगरी, सीजे किंग, जेपी किंग और बेयर्स स्वानेपेल शामिल हैं. इन खिलाड़ियों के आने से टीम और भी संतुलित नजर आ रही है.

सनराइजर्स का पूरा स्क्वॉड

ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्जके, अल्लाह गजनफर, मार्को यानसन, एडम मिल्ने, एनरिक नॉर्खिया, जॉर्डन हरमन, सेनुरन मुथुसामी, लुईस ग्रेगरी, पैट्रिक क्रूगर, बेयर्स स्वानेपेल, लूथो सिपामला, मिचेल वान बुरेन, क्रिस वुड, सीजे किंग और जेपी किंग. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget