एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: कप्तानी को लेकर रहाणे को नहीं है चिंता, पिंक बॉल की असल समस्या को किया बयां

IND Vs AUS: विराट कोहली की अनुपस्थिति में अंजिक्य रहाणे आखिरी तीन टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. अंजिक्य को लेकिन पहले टेस्ट में पिंक बॉल के बर्ताव को लेकर चिंता हो रही है.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. अगर भारतीय टीम यह सीरीज गंवा देती है तो उसके लिए चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सफर मुश्किल हो सकता है. आखिरी तीन टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभालने जा रहे अंजिक्य रहाणे का ध्यान कप्तानी पर नहीं बल्कि डे नाइट टेस्ट पर है.

रहाणे ने कहा है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करने के लिए दो बल्लेबाजों के बीच बातचीत होना जरूरी है क्योंकि गुलाबी गेंद दिन के अलग अलग समय पर अलग अलग तरह से बर्ताव करती है.

रहाणे ने कहा, "निश्चित रूप से यह एक चुनौती है. दिन में गेंद अलग तरह से व्यवहार करती है और रोशनी में अलग तरह से व्यवहार करती है. एक बल्लेबाज के रूप में इस पर ध्यान देना मेरे लिए अहम होगा. एक बल्लेबाज के रूप में आप जतना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, करना चाहते है. इसलिए दो बल्लेबाजों के बीच बातचीत होना जरूरी है. कुल मिलाकर यह दिन-रात के वार्म-अप (सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर) में अच्छा प्रदर्शन था. टेस्ट में अच्छी शुरूआत मिलनी अहम होगी. "

इस बात को बताया जरूरी

रहाणे ने कहा कि गुलाबी गेंद अलग अलग समय में अलग अलग तरह से बर्ताव करती है. उन्होंने कहा कि पहले यह मूव करती है और फिर इसके साथ खेलना आसान हो जाता है. उन्होंने कहा, " मुझे लगता है कि शुरूआत में गुलाबी गेंद से खेलना मुश्किल होता है, लेकिन बाद में यह आसान हो जाती है. लाल गेंद से हम दिन भर खेलते हैं तो रफ्तार में अचानक बदलाव नहीं आता है लेकिन गुलाबी गेंद से 40-50 मिनट के भीतर गति अचानक बदल जाती है उस समय सही सामंजस्य बिठाना जरूरी है."

विराट कोहली के पहले टेस्ट में कप्तानी करने के बाद रहाणे ही बाकी तीन मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान पहले टेस्ट पर है, ना कि कप्तानी पर. उन्होंने कहा, " मैं हमेशा वर्तमान में रहने में विश्वास करता हूं. अभी विराट हमारे कप्तान है. पहले ही इस टेस्ट के बारे में सोच रहे हैं और फिर बाद में उसके बारे में सोचेंगे."

IND Vs AUS: टीम इंडिया को खलेगी ईशांत शर्मा की कमी, इस खिलाड़ी को Playing XI में जगह मिलना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget