एक्सप्लोरर

मैच के दौरान खराब रोशनी प्रोटोकॉल का आईसीसी करे रिव्यू: इंग्लैंड कप्तान जो रुट

रूट ने इसके लिए अंपायरों को दोषी नहीं ठहराया और उन्होंने कहा, हम सब खेल रहे हैं, लेकिन हम नहीं चाहते हैं कि खराब रोशनी या गीले मैदान के कारण कोई चोटिल हो या किसी का कोई नुकसान हो.

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का मानना ​​है कि आईसीसी को एजेस बाउल में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पांच दिनों के दौरान केवल 134.3 ओवरों के बाद खराब रोशनी के लिए प्रोटोकॉल की समीक्षा करने की जरूरत है. अप्रत्याशित रूप से, खेल अंतिम दोपहर को ड्रॉ हुआ. रूट ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अधिकारी चमकने वाली गेंद का उपयोग करने, शुरूआती समय को आगे बढ़ाने और फ्लड लाइट्स को बेहतर बनाने पर विचार कर सकते हैं.

रूट ने कहा, " यह कुछ ऐसा है, जिसे उच्च स्तर पर हल करने की जरूरत है. यह मेरे वेतन ग्रेड से ऊपर का मामला है. लेकिन अलग-अलग चीजें हैं जिसका हम उपयोग कर सकते हैं और यह देख सकते हैं कि क्या अन्य तरीके हैं जिनसे हम इस देश में इस तरह की स्थिति से बचने के लिए काम कर सकते हैं. यह बहुत बड़ी बात है लेकिन कहीं न कहीं इसका समाधान खोजने की जरूरत है."

रूट ने इसके लिए अंपायरों को दोषी नहीं ठहराया और उन्होंने कहा, " हम सब खेल रहे हैं, लेकिन हम नहीं चाहते हैं कि खराब रोशनी या गीले मैदान के कारण कोई चोटिल हो या किसी का कोई नुकसान हो."पाकिस्तान की टीम सीरीज का पहला मैच तीन विकेट से हार गई थी और उसे सीरीज ड्रॉ कराने के लिए शुक्रवार से यहां शुरू हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना होगा.

इस बीच, रूट ने कहा कि वह पाकिस्तान में खेलना पसंद करेंगे. हालांकि उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि इस पर वह फैसला नही लेंगे. इंग्लैंड ने 2005 के बाद से ही पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है और टीम का 2022 में पाकिस्तान का दौरा करने का कार्यक्रम है.

इंग्लिश कप्तान ने कहा, " वहां, जाना और खेलना एक शानदार मौका होगा, व्यक्तिगत रूप से. खेलने के लिए वह शानदार देश नजर आता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Live Score: वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा, पूरन आउट; रदरफोर्ड क्रीज पर मौजूद
Live: वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा, पूरन आउट; रदरफोर्ड क्रीज पर मौजूद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
OUT नहीं थे तिलक वर्मा! भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में उड़ी खेल भावना की धज्जियां
OUT नहीं थे तिलक वर्मा! भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में उड़ी खेल भावना की धज्जियां
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget