एक्सप्लोरर

INDvsSL: आज दांव पर है विराट, सचिन और वॉर्नर के रिकॉर्ड

कप्तान रोहित शर्मा की बेजोड़ फॉर्म और टीम इंडिया के जोशीले प्रदर्शन से भारतीय फैंस की एक और सीरीज़ जीत की उम्मीदों को चार चांद लग गए हैं. भारत अपने घर में अक्टूबर 2015 के बाद से कोई भी वनडे सीरीज नहीं हारा है. ऐसे में वह अपने इसी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगा.

नई दिल्ली/वाइज़ैग: कप्तान रोहित शर्मा की बेजोड़ फॉर्म और टीम इंडिया के जोशीले प्रदर्शन से भारतीय फैंस की एक और सीरीज़ जीत की उम्मीदों को चार चांद लग गए हैं. भारत अपने घर में अक्टूबर 2015 के बाद से कोई भी वनडे सीरीज नहीं हारा है. ऐसे में वह अपने इसी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगा. लेकिन टीम इंडिया की इस जीत में कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो भारतीय स्टार्स की राह तक रहे हैं. विराट की गैर-हाज़िरी में आगे निकलेंगे रोहित शर्मा: भारतीय कप्तान विराट कोहली की शादी के बीच रोहित शर्मा को शॉर्टर फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान मिली हैं. लेकिन रोहित के पास आज एक ऐसा मौका है जिसमें वो टीम इंडिया के मौजूदा सबसे सफल बल्लेबाज़ विराट से आगे निकल सकते हैं. विराट ने इस सीज़न कुल 6 शतक लगाए हैं. जबकि रोहित भी साल 2017 में 6 शतकों के साथ उनके बराबर खड़े हैं. अगर आज अंतिम वनडे में वो एक बार फिर शतक जमाते हैं तो वो विराट से आगे निकल जाएंगे.
INDvsSL: आज दांव पर है विराट, सचिन और वॉर्नर के रिकॉर्ड
हालांकि वो एक साल सबसे अधिक वनडे शतक लगाने के ऑल-टाइम रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाएंगे क्योंकि इस लिस्ट में 9 शतकों के साथ सचिन टॉप पर हैं. पहली बार 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बनेंगे रोहित: रोहित शर्मा 2017 में अब तक 20 मैचों में 45 सिक्स लगा चुके हैं और महज़ 5 सिक्स के साथ वो 50 का आंकड़ा भी छू लेंगे. भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज़ एक साल में 50 छक्के नहीं लगा सका है. इससे पहले सचिन तेंडुलकर ने 1998 में 40 सिक्स लगाए थे. वहीं, एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2015 में 58 सिक्स लगाए हैं. रोहित करेंगे वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी: विराट कोहली के छोटे-बड़े कई रिकॉर्ड्स पर भारतीय फैंस की नज़र रहती है लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 2015 से अब तक सबसे ज्यादा वनडे सेन्चुरी लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन डेविड वॉर्नर 12 शतकों के साथ नंबर वन हैं. लेकिन 11 शतक लगाकर दूसरे पायदान पर मौजीद रोहित के पास डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहरा मौका है. हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी साल 2015 से अब तक 11 शतक लगाए हैं लेकिन वो इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं है इसलिए उनका इस रिकॉर्ड की बराबरी कर पाना नामुमकिन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget