एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा ने कहा- धोनी के साथ मेरा पहला दोहरा शतक था सबसे बेस्ट पल

रोहित ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा, "एमएस (धोनी) के साथ सर्वश्रेष्ठ पल मेरा पहला दोहरा शतक था. वह मेरे साथ बल्लेबाजी कर रहे थे और हमारी लंबी साझेदारी हुई थी."

भारतीय टीम के सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के साथ बिताया गया उनका सर्वश्रेष्ठ पल उनका पहला दोहरा शतक है. रोहित ने वनडे में अपना पहला दोहरा शतक दो नवंबर 2013 को बेंगलुरू में आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था. रोहित ने वनडे में कुल तीन दोहरे शतक लगाए हैं.

रोहित ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा, "एमएस (धोनी) के साथ सर्वश्रेष्ठ पल मेरा पहला दोहरा शतक था. वह मेरे साथ बल्लेबाजी कर रहे थे और हमारी लंबी साझेदारी हुई थी."

पारी की शुरुआत करते हुए रोहित ने अपनी पारी में 12 चौके और 16 छक्के लगाए. उन्होंने शिखर धवन के साथ पहले विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की थी और फिर तीसरे विकेट के लिए सुरेश रैना के साथ 72 रन जोड़े थे.

इसके बाद रोहित ने धोनी के साथ 167 रनों की साझेदारी की थी और आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी. इस साझेदारी में रोहित ने 59 गेंदों पर 114 रन बनाए थे. वहीं धोनी ने 38 गेंदों पर 62 रन बनाए थे.

यह तीसरा मौका था जब किसी बल्लेबाज ने दोहरा शतक जमाया था. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग वनडे क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल कर चुके थे.

इसके एक साल बाद रोहित ने ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी. रोहित ने अपना तीसरा दोहरा शतक भी श्रीलंका के खिलाफ 2017 में मोहाली में बनाया था. रोहित ने तब 208 रनों की पारी खेली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget