एक्सप्लोरर

गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले रोहित शर्मा मैथ्स में निकले 'कच्चे' !

गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले रोहित शर्मा मैथ्स में निकले 'कच्चे' !

नई दिल्ली: टीम इंडिया के 'हिटमैन' कहे जाने वाले रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान पर अपने दमदार खेल के लिए जाने जाते हैं. वनडे क्रिकेट में दो दोहरा शतक लगा चुके रोहित मौजूदा समय में टीम के सबसे धुआंधार बल्लेबाज़ों में शुमार किए जाते हैं.

क्रिकेट के मैदान पर रोहित शर्मा के क्रिकेटिंग स्किल्स का कोई सानी नहीं हैं, लेकिन अगर बात हकीकत की दुनिया में उनके मैथ्स की तो उसमें वो थोड़ा 'कच्चे' निकले.

दरअसल, 19 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर रोहित के आठ मिलियन फॉलोअर्स हो गए जिसके बाद उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर ही एक वीडियो पोस्ट किया.

इस वीडियो में रोहित सफेद बोर्ड पर 8 लिखने के बाद छह बार 0 डालते हैं और इस तरह 80,00,000 लिखते हैं यानि 80 लाख. लेकिन 80,00,000 लिखने के बाद रोहित इसके आगे M लिख देते हैं. दरअसल रोहित 8 मिलियन लिखना चाह रहे थे, लेकिन उन्होंने 80,00,000M  यानि 80 लाख मिलियन लिख दिया. और इस तरह वो मैथ्स में गच्चे खा गए.

इसके बाद ट्विटर पर यूजर्स ने रोहित का मजाक भी बनाया. एक यूजर ने लिखा, 'हिटमैन को मैथ में मेहनत करने की जरुरत है.'

  एक यूजर ने लिखा, 'सबसे पहले बधाई 80,00,00 M फॉलोअर्स के लिए, इतने फॉलोअर्स लाते कहां से हो भाई.'  

रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए 21 टेस्ट, 168 वनडे और 63 टी-20 मैच खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने सात अर्द्धशतक और दो शतक के साथ 1184 रन बनाए हैं वहीं वनडे क्रिकेट में रोहित ने 6033 रन बनाए जिसमें 34 अर्द्धशतक और 14 शतक शामिल है. टी-20 में रोहित ने 1373 रन बनाए है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में अभिषेक शर्मा हो जाते हैं फ्लॉप, आंकड़ों ने दी गवाही
200+ के चेज में अभिषेक शर्मा हो जाते हैं फ्लॉप, आंकड़ों ने दी गवाही
एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से पीएम मोदी की मुलाकात, बेटियों पर कही बड़ी बात
एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से पीएम मोदी की मुलाकात, बेटियों पर कही बड़ी बात
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget