एक्सप्लोरर

'हिटमैन' रोहित शर्मा ने एक साल में जड़े 7 शतक, इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज की बराबरी की

इससे पहले एक साल में सात शतक लगाने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली और डेविड वॉर्नर के नाम है और एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है.

नई दिल्ली: विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने वेस्टइंडिज को 107 रनों से हरा दिया. इस मैच में जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा ने देश के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इस रिकॉर्ड में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की भी बराबरी की है. हिटमैन के नाम से मशहूर इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडिज के खिलाफ हुए कल के मैच में 159 रन की शानदार पारी खेली.

अपनी पारी के दौरान रोहित ने 17 चौकों के साथ पांच छक्के भी जड़े. इस शतक के साथ ही रोहित के साल 2019 में सात शतक हो गए. ये शतक लगाते ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

इससे पहले सौरव गांगुली और डेविड वॉरनर ने बनाए थे सात शतक

रोहित से पहले सौरव गांगुली ने साल 2000 में सात शतक जड़े थे और डेविड वॉर्नर ने साल 2016 में सात शतक जड़ने का कारनामा किया था. एक साल में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने साल 1998 में 9 शतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया था. जिसे अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है.

भारत सीरीज में 1-1 से बराबर

इससे पहले भारत ने बुधवार को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 107 रनों से हरा दिया. जिसके साथ ही भारत ने तीनों मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. विंडीज टीम 43.3 ओवरों में 280 रनों पर सिमट गई. इस मैच में रोहित शर्मा ने 159 रन की पारी खेली जबकि 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव ने हैट्रिक लेकर टीम को जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें

IND vs WI 2nd ODI: भारत ने वेस्टइंडीज़ को 107 रनों से रौंदा, कुलदीप ने ली हैट्रिक कुलदीप यादव का कमाल, इंटरनेशनल क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाले पहले इंडियन खिलाड़ी बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
तीसरे टी20 में बदल जाएगी न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें अब किसे-किसे मिलेगा मौका
तीसरे टी20 में बदल जाएगी न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें अब किसे-किसे मिलेगा मौका
199 रन पर आउट होने वाले 'बदकिस्मत' भारतीय बल्लेबाज, पिछले 10 साल में 3 शिकार 
199 रन पर आउट होने वाले 'बदकिस्मत' भारतीय बल्लेबाज, पिछले 10 साल में 3 शिकार 

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?

Embed widget