एक्सप्लोरर

रोहित-कोहली के रिकॉर्ड शतकों की मदद से न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने बनाए 337 रन

रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के शतक और दोनों के बीच रिकार्ड शतकीय साझेदारी से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में छह विकेट पर 337 रन बनाए.

कानपुर: रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के शतक और दोनों के बीच रिकार्ड शतकीय साझेदारी से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में छह विकेट पर 337 रन बनाए. रोहित (147) और कोहली (113) ने दूसरे विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी की और वनडे क्रिकेट में चार दोहरी शतकीय साझेदारी करने वाली दुनिया की पहली जोड़ी बनी. रोहित ने 138 गेंद का सामना करते हुए 18 चौके और दो छक्के जड़े जबकि कोहली ने 106 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का मारा. न्यूजीलैंड की तरफ से मिशेल सेंटनर ने 58, एडम मिल्ने ने 64 जबकि टिम साउथी ने 66 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए. तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर चल रही है. न्यूजीलैंड ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद टिम साउथी ने जल्द ही शिखर धवन (14) को मिड आफ पर कप्तान केन विलियमसन के हाथों कैच कराकर मेहमान टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. रोहित और कोहली ने इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों 35 से अधिक ओवर तक सफलता से महरूम रखा. कोहली ने साउथी पर चौके के साथ खाता खोला जबकि रोहित ने एडम मिल्ने का स्वागत मिडविकेट पर छक्के के साथ किया. रोहित और कोहली को न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने बिलकुल भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. दोनों ने 10 ओवर में टीम का स्कोर एक विकेट पर 53 रन तक पहुंचाया. रोहित ने बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर पर भी दो चौके मारे और कोलिन डि ग्रैंडहोम पर एक रन के साथ 52 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी 24वें ओवर में पूरी हुई. यह इन दोनों के बीच 12वीं शतकीय साझेदारी है और भारतीय वनडे क्रिकेट में इन दोनों से अधिक शतकीय साझेदारी सिर्फ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली (23) तथा तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग (13) के नाम दर्ज हैं. रोहित ने सेंटनर पर छक्के के साथ वनडे क्रिकेट में 165वीं पारी में 150 छक्के पूरे किए. वनडे क्रिकेट में उनसे तेज 150 छक्के सिर्फ पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने जड़े हैं जिन्होंने 160 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. कोहली ने सेंटनर की गेंद पर एक रन के साथ 59 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. रोहित ने साउथी की गेंद पर एक रन के साथ 106 गेंद में इस साल का पांचवां और करियर का 15वां शतक पूरा किया. उन्होंने ट्रेंट बोल्ट के पारी के 36वें ओवर में तीन चौकों के साथ 17 रन बटोरते हुए टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. कोहली पारी के दौरान 83 रन पूरे करते ही सबसे तेजी से 9000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने 194वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल करते हुए दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (205 पारी) का रिकार्ड तोड़ा. वह इस पारी के दौरान 2017 में 2000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बने. रोहित हालांकि सेंटनर की गेंद को छह रन के लिए भेजने की कोशिश में लांग आफ पर साउथी को कैच दे बैठे. कोहली ने सेंटनर की गेंद पर एक रन के साथ 96 गेंद में 32वां शतक पूरा किया. हार्दिक पंड्या (08) हालांकि अगली गेंद पर लांग आफ पर साउथी को कैच दे बैठे. कोहली ने साउथी पर चौके के साथ 47वें ओवर में टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया लेकिन अगली गेंद पर लांग आफ पर विलियमसन को कैच दे बैठे. महेंद्र सिंह धोनी (25) और केदार जाधव (18) ने अंत में कुछ अच्छे शाट खेले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget