एक्सप्लोरर

Rohan Bopanna और Ramkumar Ramanathan ने जीता Tata Open Maharashtra का खिताब

Tata Open Maharashtra: भारत के रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी ने टाटा ओपन महाराष्ट्र के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी को हराकर अपना दूसरा एटीपी विश्व टूर खिताब जीता.

Tata Open Maharashtra Rohan Bopanna & Ramkumar Ramanathan: भारत के रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी ने रविवार को टाटा ओपन महाराष्ट्र के फाइनल में ल्यूक सैविल और जॉन-पैट्रिक स्मिथ की शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी को हराकर अपना दूसरा एटीपी विश्व टूर खिताब जीता. भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एक घंटे 44 मिनट तक चले मुकाबले को 6-7(10) 6-3 10-6 से अपने नाम किया.

बोपन्ना और रामकुमार ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले एडिलेड स्पर्धा में पहली बार एटीपी टूर पर जोड़ी के रूप में जीत दर्ज की थी. बोपन्ना के करियर का यह 21 वां एटीपी युगल खिताब है जबकि रामकुमार के लिए यह इस स्तर पर यह दूसरी ट्रॉफी है. इस खिताब से रामकुमार अपने करियर में पहली बार युगल में शीर्ष -100 रैंकिंग में पहुंचेंगे.

यह जोड़ी 16370 डॉलर (लगभग 12.22 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि आपस में साझा करेगी और दोनों को 250 - 250 रैंकिंग अंक का फायदा होगा. बोपन्ना ने 2019 में हमवतन दिविज शरण के साथ इस प्रतियोगिता को जीता था.

मैच की शुरुआत चार गेम में दोनों जोड़ियों ने बड़ी सर्विस का सहारा लिया जिसमें रामकुमार और ल्यूक ने एक-एक अंक गंवाये. भारतीय जोड़ी के पास 3-2 की बढ़त थी और उसके पास पैट्रिक-स्मिथ की सर्विस तोड़ने का मौका था लेकिन वे सफल नहीं हुए. स्कोर के 6-6 होने के बाद टाई ब्रेकर में बोपन्ना की एक असहज गलती का खामियाजा इस जोड़ी को उठाना पड़ा.

दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी और उन्होंने तीसरे गेम में ल्यूकी की सर्विस तोड़ कर ऐसा ही किया. बोपन्ना ने इसके बाद अपनी सर्विस को भुनाकर यह सेट जीत लिया. भारतीय जोड़ी ने सुपर टाईब्रेकर में इस लय को बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026 Final Highlights: फाइनल हारी लियोनेल मेसी की टीम, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन
फाइनल हारी लियोनेल मेसी की टीम, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget