एक्सप्लोरर

रोजर फेडरर घुटने की चोट की वजह से यूएस ओपन नहीं खेलेंगे, टेनिस कोर्ट पर वापसी की संभावना बेहद कम

रोजर फेडरर घुटने की चोट से जूझ रहे हैं. रोजर फेडरर को अब घुटने का तीसरा ऑपरेशन करवाना पड़ेगा और अब टेनिस कोर्ट पर उनकी वापसी बेहद मुश्किल है.

US Open 2021: यूएस ओपन में रोजर फेडरर की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है. रोजर फेडरर ने इस साल होने वाले यूएस ओपन से पीछे हटने का फैसला किया है. रोजर फेडरर दाहिने घुटने के तीसरे ऑपरेशन की वजह से यूएस ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इतना ही नहीं अब रोजर फेडरर के वापसी की उम्मीद नहीं के बराबर ही रह गई है. 

फेडरर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश के जरिये यूएस ओपन से हटने की जानकारी दी. पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने कहा, ''मैंने कई डॉक्टरों को दिखाया और हर तरह की जानकारी ली. मेरा घुटना ग्रासकोर्ट सत्र और विम्बलडन के दौरान और चोटिल हो गया. उन्होंने मुझे कहा कि सर्जरी की जरूरत है और मैने उनकी राय मानने का फैसला किया. मुझे कई महीनों तक टेनिस से दूर रहना होगा.''

बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन फेडरर हाल ही में 40 साल के हुए हैं. फेडरर ने स्वीकार किया कि शायद उनका कैरियर पूरा हो चुका है. फेडरर ने हालांकि अभी तक वापसी की उम्मीद पूरी तरह से नहीं छोड़ी है और वह इसलिए ही अपने घुटने का ऑपरेशन करवा रहे हैं. स्टार खिलाड़ी ने कहा, ''मैं स्वस्थ रहना चाहता हूं. मैं खुद को उम्मीद की एक किरण देना चाहता हूं कि टूर पर वापसी कर सकूंगा. मैं यथार्थवादी हूं . मुझे पता है कि इस उम्र में यह कितना मुश्किल है.''

टोक्यो ओलंपिक में नहीं लिया हिस्सा

फेडरर 2020 आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद लगभग एक साल टेनिस से इसी वजह से दूर रहे. वह मई में फ्रेंच ओपन के जरिये लौटे और तीन जीत के बाद नाम वापिस ले लिया. विम्बलडन में वह क्वार्टर फाइनल में हार गए. घुटने की चोट की वजह से फेडरर ने टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलने का फैसला किया था.

रोजर फेडरर ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम करने के बाद से कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीता है. इस साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम अमेरिकी ओपन की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है.

राशिद खान के आईपीएल में खेलने पर लगा सवालिया निशान, बीसीसीआई ने बनाई पूरे मामले पर नज़र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget