एक्सप्लोरर

RCB vs KXIP: पंजाब ने बैंगलोर को हराकर इस सीज़न में दर्ज की दूसरी जीत

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए केएल राहुल और क्रिस गेल ने मैच विनिंग पारियां खेली. राहुल ने 49 गेंदो में नाबाद 61 रन बनाए. वहीं गेल ने 45 गेंदो में 53 रनों की पारी खेली.

RCB vs KXIP: आईपीएल 2020 के 31वें मुकाबले में शारजाह के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया. इस सीज़न में पंजाब की यह दूसरी जीत है. वहीं बैंगलोर की यह तीसरी हार है. बैंगलोर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे. इसके जवाब में पंजाब ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य का पीछा कर लिया. निकोलस पूरन ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को इस सीज़न में दूसरी जीत दिलाई.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत शानदार रही. आरोन फिंच और देवदत्त पडिकल ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 38 रन जोड़े. पडिकल 12 गेंदो में 18 रन बनाकर अर्शदीप की गेंद पर आउट हुए.

इसके बाद फिंच ने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी की. लेकिन 62 रनों के स्कोर पर 20 रन बनाकर वह भी बोल्ड आउट हो गए. फिंच को मुरुगन अश्विन ने अपना शिकार बनाया. हालांकि, फिंच आज अच्छे टच में दिख रहे थे. उन्होंने आउट होने से पहले दो चौके और एक बेहतरीन छक्का जड़ा.

कोहली ने इसके बाद एबी डिविलियर्स की जगह वाशिंग्टन सुंदर को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया. लेकिन सुंदर 14 गेंदो में सिर्फ 13 रन ही बना सके. इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए शिवम दुबे भी 19 गेंदो में दो छक्के लगाकर सिर्फ 23 के स्कोर चलते बने.

शारजाह के छोटे से मैदान पर कप्तान कोहली ने फॉर्म में चल रहे डिविलियर्स को छह नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया. लेकिन डिविलियर्स सिर्फ 02 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कोहली भी 38 गेंदो में 48 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके निकले.

17.5 ओवर में 136 रनों के स्कोर पर कोहली के आउट होने के बाद क्रिस मॉरिस ने पंजाब के गेंदबाज़ों पर धावा बोल दिया. मॉरिस ने 312.50 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 8 गेंदो में नाबाद 25 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और तीन छक्के निकले. वहीं इसुरु उडाना भी पांच गेंदो में 10 रन बनाकर नाबाद रहे. इन दोनों आरसीबी का स्कोर 170 के पार पहुंचा दिया.

वहीं पंजाब के लिए लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने शानदार गेंदबाज़ी की. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 23 रन देकर दो विकेट झटके. इसके अलावा मोहम्मद शमी ने भी दो विकेट चटकाए. हालांकि, वह काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने अपने चार ओवर में 45 रन खर्च किए. वहीं अर्शदीप और क्रिस जॉर्डन को एक-एक सफलता मिली.

इसके बाद 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए आठ ओवर में 78 रन जोड़े. मयंक 25 गेंदो में 45 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए.

इसके बाद केएल राहुल और क्रिस गेल ने दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की. इस सीज़न में अपना पहला मैच खेल रहे गेल ने 45 गेंदो में 53 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक चौका और पांच छक्के जड़े.

वहीं केएल राहुल ने 49 गेंदो में 61 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी अर्धशतकीय पारी में राहुल ने एक चौका और पांच छक्के लगाए. एक समय पंजाब को 12 गेंदो में सात रनों की ज़रूरत थी, लेकिन इसके बाद आरसीबी ने मैच में शानदार वापसी की. आखिरी गेंद पर पंजाब को एक रन बनाना था और निकोलस पूरन ने छक्का लगाकर पंजाब को जीत दिला दी.

वहीं आरसीबी के लिए सिर्फ युजवेंद्र चहल को ही एक विकेट मिला. चहल ने चार ओवर में 35 रन देकर मयंक अग्रवाल का विकेट हासिल किया. वाशिंग्टन सुदंर ने चार ओवर में 38 रन दे दिए. इस सीज़न में सुदंर पहली बार इतने महंगे साबित हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget