एक्सप्लोरर

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर रवि शास्त्री बोले- कयास लगाने के बजाए IPL तक इंतजार करें

टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी के खेलने के सवाल पर कोच रवि शास्त्री ने कहा कि सभी को इसके लिए आईपीएल का इंतजार करना चाहिए. शास्त्री ने कहा, आईपीएल के बाद टीम लगभग तय हो जाएगी.

भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की कप्तानी में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है. लेकिन क्रिकेट फैंस हर मौके पर महेंद्र सिंह धोनी को जरूर याद करते हैं. आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के हारने के बाद से धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है. दो महीने के ब्रेक के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुरोध करने वाले धोनी ने आगे चलकर अपने ब्रेक को और बढ़ा लिया और अभी तक मैदान पर वापस नहीं दिखे हैं. अब इसे लेकर कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान आया है.

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्या आस्ट्रेलिया जाएंगे, इस सवाल पर कोच रवि शास्त्री ने कहा कि सभी को इसके लिए आईपीएल का इंतजार करना चाहिए. कोच के मुताबिक, "यह निर्भर करता है कि वह कब खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में कैसा खेलते हैं. वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म क्या है. आईपीएल बड़ा टूर्नामेंट होगा क्योंकि आपके लगभग 15 खिलाड़ी तय हो चुके होंगे."

रवि शास्त्री ने कहा, "मैं कह सकता हूं कि आईपीएल के बाद आपकी टीम लगभग तय हो जाएगी. साथ ही मैं यह कहना चाहता हूं कि कौन कहां है इस बारे में कयास लगाने के बजाए आईपीएल तक का इंतजार करें. इसके बाद ही आप फैसला करने की स्थिति में होंगे कि देश में सर्वश्रेष्ठ 17 कौन हैं."

आपको बता दें कि विश्‍व कप खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने वेस्‍टइंडीज का दौरा किया था. उन मैंचों में भी धोनी नहीं खेले थे. इसके अलावा जब दक्षिण अफ्रीका का मैच भारत के साथ था तब भी वे टीम में नहीं थे. हाल ही में बांग्‍लादेश के साथ हुए मैच में भी धोनी नहीं खेले थे. जल्द ही वेस्‍टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आने वाली है. इस दौरान T20 और वन-डे मैच होगा. इस टीम में भी महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं हैं.

हालांकि इस बात की पूरी संभावना है कि धोनी एक बार फिर आईपीएल में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का नेतृत्‍व करेंगे. आपको बता दें कि 2020 के अक्‍टूबर में टी-20 विश्‍व कप होगा. धोनी के फैन्स को उम्मीद है कि वह टी-20 विश्व कप जरूर खेलेंगे.

यह भी पढ़ें-

Pink Ball Test: दर्शकों को चौथे और पांचवें दिन के टिकटों के पैसे वापस करेगा CAB

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget