एक्सप्लोरर

धोनी की वापसी को लेकर शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, बताया कब करेंगे वापसी

एमएसके प्रसाद ने भी कहा था कि टीम इंडिया की नजर अब रिषभ पंत पर है. धोनी से भी हाल में जब एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उनकी वापसी के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि जनवरी तक मुझसे ब्रेक के बारे में मत पूछिए.

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी की मैदान पर वापसी को लेकर कुछ अहम बातें कहीं हैं. शास्त्री ने साफ किया कि धोनी अगले साल आईपीएल (IPL 2020) खेलेंगे और फिर इसके बाद ही वो अपने इंटरनेशनल करियर को लेकर कोई फैसले लेंगे.

रवि शास्त्री ने कहा कि धोनी महान खिलाड़ी हैं वो कभी भी खुद को टीम इंडिया पर थोपेंगे नहीं. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेला था. इस मैच में टीम इंडिया को न्यूज़ीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और फिर टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी. वर्ल्ड कप के दौरान धोनी की धीमी बल्लेबाज़ी को लेकर काफी आलोचना हुई थी.

इसके बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज़ दौरे पर गई. वेस्टइंडीज दौरे के समय धोनी ने आर्मी ट्रेनिंग ली, जबकि उसके बाद दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी वो टीम का हिस्सा नहीं रहे. धोनी के भविष्य पर तमाम तरह की चर्चाएं हो चुकी हैं.

अब रवि शास्त्री ने धोनी को लेकर कहा है कि वो एक महान खिलाड़ी हैं और वो जो आखिरी चीज करना चाहेंगे वो ये होगी कि वो खुद को टीम इंडिया पर थोपना नहीं चाहेंगे. मैं उनको जानता हूं. वो ब्रेक लेना चाहते थे और वो आईपीएल में खेलेंगे. जितना वो खेल चुके हैं अगर वो खुद को दौड़ में शामिल मानते हैं और अगर उन्हें आईपीएल के बाद लगता है कि वो भारत के लिए अभी भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं, तो इससे किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है.'

इससे पहले चीफ सेलेक्टर रहे एमएसके प्रसाद ने भी कहा था कि टीम इंडिया की नजर अब रिषभ पंत पर है. धोनी से भी हाल में जब एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उनकी वापसी के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि जनवरी तक मुझसे ब्रेक के बारे में मत पूछिए.

धोनी ने भारत को अपनी कप्तानी में पहला टी-20 वर्ल्ड कप का विजेता बनवाया था. ये टी-20 टूर्नामेंट द. अफ्रीका में खेला गया था. इसके बाद 2011 में भारत ने दूसरी बार 50-50 ओवर का वर्ल्ड कप जीता था. तब भी धोनी ही भारत के कप्तान थे और माही ने ही विनिंग सिक्स लगाकर टीम इंडिया के 28 साल के इंतज़ार को खत्म किया था. इससे पहले भारत ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget