एक्सप्लोरर

दोबारा कोच बनने के बाद रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, टीम इंडिया के लिए बताया क्या होगा आगे का प्लान

रवि शास्त्री ने कोच बनते ही टीम इंडिया के भविष्य पर बड़ा बयान दिया है. 57 साल के रवि शास्त्री टी-20 वर्ल्ड कप 2021 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे.

कूलिज: भारतीय टीम के दोबारा कोच बने रवि शास्त्री ने कहा कि उनकी कोशिश बदलाव के दौर से गुजर रही टीम को बेहतर बनाने की होगी. उन्होंने कहा कि इस दौरान टीम प्रयोग करने से पीछे नहीं हटेगी. शास्त्री को शुक्रवार को कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने दूसरी बार टीम के मुख्य कोच के लिये चुना. शास्त्री की उम्र 57 साल है और बीसीसीआई संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय टीम के कोच की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए. ऐसे में शास्त्री के पास टीम के साथ यह आखिरी मौका होगा. 2023 विश्व कप में अभी काफी समय है और 2021 टी20 विश्व कप जीतना टीम के लिए आशावादी लक्ष्य हो सकता है.

शास्त्री ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, ‘‘अगले दो साल हमें यह देखना होगा कि बदलाव का दौर ठीक से गुजरे क्योंकि टीम में कई युवा खिलाड़ी आएंगे खासकर एकदिवसीय प्रारूप में, इसके साथ टेस्ट टीम में भी कुछ युवा आएंगे.’’ भारतीय टीम के इस पूर्व हरफनमौला ने कहा, ‘‘ आपको तीन-चार गेंदबाजों की पहचान करनी होगी ताकि उन्हें पूल में जोड़ा जा सके, यह एक चुनौती है. मैं चाहूंगा कि 26 महीने के अपने कार्यकाल के बाद ऐसी विरासत छोड़कर जाऊं जहां टीम खुश रहे.’’

वह ऐसी विरासत छोड़ना चाहते है जहां जिसका अनुसरण करना भविष्य के खिलाड़ियों के लिए मुश्किल होगा. उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह टीम ऐसी विरासत बनायेगी जो काफी कम टीमों ने किया होगा. सिर्फ मौजूदा खेल के समय नहीं बल्कि खेल के बाद भी.’’

भारतीय कोच ने कहा, ‘‘हम सब की ऐसी चाहत है और हम उसमें आगे बढ़ रहे हैं. सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है. टीम में जिस तरह के युवा आ रहे हैं मुझे लगता है कि आने वाला समये काफी रोचक होने वाला है. जब आप सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करते है तो आप हर दिन अपना स्तर ऊंचा करने की कोशिश करते है और आपको सभी बारीकियों पर ध्यान देना होता है. जब आप अच्छा नहीं करते हैं तब आपको उस बाधा को पार करने के ध्यान देना होता है.’’

कोच के लिए साक्षात्कार से पहले ही कप्तान विराट कोहली ने खुलकर शास्त्री की तरफदारी की थी. उन्होंने भारत में 2021 में होने वाले टी20 विश्व कप तक (लगभग दो साल) के लिए कोच नियुक्त किया गया हैं. शास्त्री ने पिछले दो साल के प्रदर्शन का आकलन करते हुए उसे शानदार बताया. उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले दो-तीन साल टीम ने शानदार तरीके से निरंतर प्रदर्शन किया. लेकिन जैसा की मैंने कहा है उन्होंने एक स्तर बना लिया है और अब उस स्तर से ऊपर उठना होगा.’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘ इसके लिए कोई दूसरा तरीका नहीं है आपको पूरी कोशिश करनी होगी. इस कोशिश में कई बार नतीजे आपके अनुकूल नहीं होंगे, कई बार आपको नहीं पता होता है कि सर्वश्रेष्ठ टीम संयोजन क्या होगा. ऐसा भी समय होगा जब आप युवाओं को मौका देंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि टीम संयोजन सही बने, आपको हर चीज में सुधार करना होगा.’’

शास्त्री ने मौजूदा टीम की क्षेत्ररक्षण में सुधार पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले चार-पांच वर्षों में इस टीम में सबसे अच्छी बात क्षेत्ररक्षण में सुधार है और हमारी कोशिश इसे सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण टीम बनाने की है. ऐसे में जो भी इस टीम के लिए खेलना चाहता है उसे अपनी क्षेत्ररक्षण को शीर्ष स्तर पर रखना होगा, खासकर एकदिवसीय प्रारूप में.’’ शास्त्री ने इस मौके पर कपिल देव की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय चयन समिति का उन्हें मौका देने के लिए शुक्रिया अदा किया. इस समिति में कपिल के अलावा शांता रंगास्वामी और अंशुमान गायकवाड़ शामिल थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget