एक्सप्लोरर

BBL में राशिद खान ने हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, देखें Video

21 वर्षीय लेग स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने बिग बैश लीग में हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी है. राशिद खान के हैट्रिक लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

एडीलेड: अफगानिस्तान के लेग स्पिन गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) ने बिग बैश लीग 2019-20 (Big Bash League 2019-20) में बुधवार को हैट्रिक ली. BBL में राशिद खान ने एडीलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) और सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हैट्रिक हासिल की. एडीलेड स्ट्राइकर्स की तरफ खेल रहे राशिद खान ने जेम्स विन्स (27), जोर्डन सिल्क (16) और जैक एडवर्ड्स (00) को 10वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर फिर 12वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया.

राशिद खान के हैट्रिक लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं. राशिद स्ट्राइकर्स की तरफ से बीबीएल में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. यह बीबीएल में पांचवीं हैट्रिक है. हालांकि राशिद खान 22 रन देकर चार विकेट हासिल करने के बावजूद अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके.

टी-20 फॉर्मेट में राशिद खान की यह तीसरी हैट्रिक है. इससे पहले उन्होंने जमैका थलाइवाज के खिलाफ साल 2017 के कैरेबियन प्रीमियर लीग के मैच में हैट्रिक ली थी. वहीं टी-20 इंटरनेशनल में राशिद खान ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी.

राशिद खान के इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो वह अब तक अफगानिस्तान की तरफ से 4 टेस्ट मैच में 23 विकेट हासिल कर चुके हैं. वहीं वह 71 वनडे मैचों में 133 विकेट झटक चुके हैं. टी-20 मुकाबलों की बात की जाए तो राशिद खान 45 टी-20 मुकाबलों में 84 विकेट हासिल कर चुके हैं. राशिद खान अपनी घातक गेंदबाजी के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं.

ये भी पढ़ें:

IND vs SL 3rd T20I: जानें कब और कहां देख सकते हैं भारत बनाम श्रीलंका का लाइव मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB vs GT Final Weather: IPL फाइनल में बारिश डालेगी खलल? जानिए कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम; क्या है रिजर्व डे का नियम?
RCB vs GT फाइनल में बारिश डालेगी खलल? जानिए कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम; क्या है रिजर्व डे का नियम?
RCB vs GT Head to Head: IPL फाइनल से पहले जानिए बेंगलुरु और गुजरात की राइवलरी, हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
IPL Final से पहले जानिए RCB और GT की राइवलरी, हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
RCB vs GT Final से पहले होगी कैलाश खेर की परफॉरमेंस, ड्रोन से आसमान में दिखेगा त्रिशूल का खूबसूरत नजारा
RCB vs GT Final से पहले होगी कैलाश खेर की परफॉरमेंस, ड्रोन से आसमान में दिखेगा त्रिशूल का खूबसूरत नजारा
Champions League: PSG के चैंपियन बनने पर पेरिस में हिंसा, फैंस ने शहर में कई जगह लगाई आग; वीडियो वायरल
PSG के चैंपियन बनने पर पेरिस में हिंसा, फैंस ने शहर में कई जगह लगाई आग; वीडियो वायरल

वीडियोज

South Stars को भगवान जैसा दर्जा क्यों देते हैं Fans? Janhvi Kapoor ने बताई वजह
Ghaziabad Surya Case: रोती हुई सूर्या की मां जो बोली...उसे सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे! | Khora
Delhi Bulldozer Action: Shalimar Bagh में 157 घरों को किया जमींदोज, मचा हड़कंप! | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक पर हमले के बाद ममता बनर्जी को मिला राहुल, अखिलेश, केजरीवाल का साथ, बदलेगी बंगाल से दिल्ली तक की राजनीति?
बंगाल में INDIA ब्लॉक हुआ एकजुट? भतीजे अभिषेक पर अटैक के बाद ममता बनर्जी को मिला विपक्ष का समर्थन
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
Insurance Scams: बीमा में फंसी रकम दिलाने के नाम पर हो रही ठगी, खुद को कैसे बचाएं, जानें टिप्स
बीमा में फंसी रकम दिलाने के नाम पर हो रही ठगी, खुद को कैसे बचाएं, जानें टिप्स
Embed widget