एक्सप्लोरर

IPL 12: स्मिथ की 'घर वापसी' के बाद रहाणे को फिर से मिली राजस्थान की कमान

IPL 12: टूर्नामेंट की शुरुआत में रहाणे को ही टीम का कप्तान बनाया गया था.

IPL 12: राजस्थान रॉयल्स ने स्टीवन स्मिथ के आस्ट्रेलिया लौटने के बाद अपने नए कप्तान का एलान कर दिया है. टीम की कप्तानी के लिए राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर अंजिक्य रहाणे पर भरोसा जताया है. फ्रेंचाइजी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी.

राजस्थान को अपने अगले मैच में शनिवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स का सामना करना है. रहाणे लीग की शुरुआत में भी टीम के कप्तान थे, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन को चलते टीम प्रबंधन ने स्मिथ को जिम्मेदारी सौंपी थी. स्मिथ विश्व कप से पहले राष्ट्रीय टीम के प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा बनने के लिए स्वदेश लौट चुके हैं.

राजस्थान रॉयल्स के हेड ऑफ क्रिकेट जुबिन बरूचा ने कहा, "जिंग्स (रहाणे) हमेशा से टीम के मार्गदर्शक रहे हैं. हमने रहाणे से कप्तानी संभालने की अपील की थी जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया. वह एक सच्चे टीम मैन हैं. हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास रहाणे जैसा खिलाड़ी है."

उन्होंने कहा, "वह हमेशा से हमारी लीडरशीप का हिस्सा रहे हैं और कई अहम फैसलों में योगदान निभाते रहे हैं. हमें उन पर पूरा विश्वास है कि वह हमें कल (शनिवार) को जीत दिलाएंगे."

आपको बता दें कि प्लेऑफ से पहले राजस्थान रॉयल्स का यह आखिरी मुकाबला है. राजस्थान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए ना सिर्फ आखिरी मैच को जीतना होगा, बल्कि 12वें सीजन में उसका भविष्य दूसरी टीमों की हार-जीत पर भी निर्भर करेगा. राजस्थान रॉयल्स ने 13 में से 5 मुकाबले जीते हैं, 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि बैंगलोर के खिलाफ पिछला मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget