अजिंक्य रहाणे पर धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये जुर्माना लगा
राजस्थान को चेन्नई के हाथों आठ रनों से हार का सामना करना पड़ा था. रविवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर भी धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था.

IPL 12: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहाणे को एक और बड़ा झटका लगा है. मैच के दौरान धीमी गति से गेंदबाजी करने की वजह से रहाणे पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है.
आईपीएल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ''चूंकि इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स से आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन पहली बार हुआ है इसलिए उन पर सिर्फ 12 लाख रुपये का जुर्माना ही लगाया गया है."
इस मैच में राजस्थान को चेन्नई के हाथों आठ रनों से हार का सामना करना पड़ा था. राजस्थान आईपीएल के 12वें सीजन के अपने अभी तक के तीनों मैच हार चुकी है. वहीं रविवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर भी धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था.
मैच के बाद रहाणे ने धोनी की पारी को अपनी टीम के लिए हार की वजह बताया था. रहाणे ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को आउट करना गेंदबाजों के लिए मुश्किल काम है. धोनी की पारी की तारीफ करते हुए रहाणे ने कहा ''उनकी दमदार बल्लेबाजी ही मुकाबले में मेहमान टीम को दूर ले गई.'' हालांकि रहाणे ने उम्मीद जताई कि उनकी टीम आगे वाले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करके वापसी करने में कामयाब होगी.
रहाणे ने माना- धोनी की पारी ने छीन लिया मैच
पांड्या और राहुल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, BCCI के लोकपाल ने पेश होने के लिए नोटिस भेजा
Source: IOCL























