एक्सप्लोरर

क्रिकेट के मैदान में खिलाड़ियों पर अक्सर होती हैं नस्लभेदी टिप्पणियां, जानिए कुछ क्रिकेटर्स की ऐसी ही आपबीती

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सिडनी टेस्ट में मोहम्मद सिरज और जसप्रीत बुमराह पर हुई नस्लभेदी टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता हुआ दिख रहा है. इस मामले को लेकर कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर की है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सिडनी टेस्ट में मोहम्मद सिरज और जसप्रीत बुमराह पर हुई नस्लभेदी टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता हुआ दिख रहा है. इस मामले को लेकर कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने पूर्व में हुई नस्लभेदी और रंगभेदी टिप्पणियों को लेकर कई अहम खुलासे भी किए हैं.

भारतीय खिलाड़ियों के साथ की गई नस्लभेदी टिप्पणियों पर भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा, "ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सिडनी में इस तरह का व्यवहार किया गया हो." अश्विन ने बताया कि साल 2011 में वे भी नस्लभेदी टिप्पणियों के शिकार हो गए थे. उन्होंने कहा, "सिडनी में दर्शकों द्वारा ऐसा बर्ताव पहले भी कई बार किया जा चुका है." उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करने की ज़रूरत है.

हरभजन सिंह ने भी किया खुलासा

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय खिलाड़ियों के साथ हई नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर हरभजन सिंह ने भी नाराजगी जताई. उन्होंने खुलासा करते हुए कहा, "ऑस्ट्रेलिया में धर्म और रंग को लेकर मुझे भी कई बार निशाना बनाया गया." उन्होंने कहा, "फील्डिंग के दौरान लोग पीछे से बहुत कुछ बोलते थे और मुझे मजबूर करते थे कि मैं अपनी प्रतिक्रिया दूं."

जोफ्रा आर्चर पर भी की गई रंगभेदी टिप्पणी

साल 2019 में वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर न्यूज़ीलैंड के एक दर्शक ने रंगभेदी टिप्पणी की. मामले का खुलासा करते हुए आर्चर ने लिखा, "क्राउड की ओर से मुझपर रंगभेदी टिप्पणी की गई और ये सचमुच दुःखद है." वहीं, न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आर्चर से औपचारिक रूप से माफी मांग ली थी.

मोईन अली को 'ओसामा' कहा गया 

साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए एशेज सीरीज के एक मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के दर्शक ने इंग्लैंड के मोईन अली पर टिप्पणी की थी. मोईन ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस बात का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पीछे से कुछ लोग उन्हें 'ओसामा' कहकर पुकार रहे थे. उन्होंने बाद में इस टिप्पणी को लेकर कड़ी नाराजगी भी जाहिर की थी.

ये भी पढ़ें- 

IND vs AUS: अश्विन का दावा- सिडनी में पहले भी नस्लवाद का सामना कर चुकी है भारतीय टीम

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ का कमाल, सचिन-कैलिस और कुक जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget