एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2019: दबंग दिल्ली ने शीर्ष पर रहते हुए किया लीग चरण का खात्मा

मैच में चार मिनट का समय बचा था और स्कोर दिल्ली के पक्ष में 33-28 था. एक मिनट के भीतर इस पांच अंकों के अंतर को मुंबई ने खत्म कर 34-33 तक पहुंचा दिया.

ग्रेटर नोएडाः प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि दबंग दिल्ली की टीम ने लीग चरण का अंत पहले स्थान के साथ किया हो. लीग के सातवें संस्करण में शुक्रवार को शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में खेले गए अपने अंतिम लीग मैच में दिल्ली ने मुम्बा के साथ 37-37 से टाई खेला और अंकतालिका में पहले स्थान पर जगह बना ली.

इस मैच से पहले दिल्ली के 82 अंक थे लेकिन इस मैच के बाद उसके 85 अंक हो गए हैं और वह बंगाल वॉरियर्स को पीछे करते हुए पहले स्थान पर आ गई है. प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी दोनों टीमो के बीच शुरुआत से ही प्रतिस्पर्धा बराबरी की रही. दिल्ली ने 2-0 की बढ़त ली लेकिन मुम्बा ने तुरंत बराबरी कर ली.

दिल्ली ने फिर आठवें मिनट तक स्कोर 10-5 कर लिया. यहां से दिल्ली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहले हाफ का अंत 24-13 के साथ किया.

दूसरे हाफ में नवीन कुमार ने सफल रेड के दम पर दिल्ली को 27-13 से आगे कर दिया और इस सीजन अपने 20 सुपर-10 पूरे किए. अगले ही मिनट अभिषेक सिंह ने सफल रेड से मुंबई के खाते में एक अंक डाला.

यहां से मुंबई ने लगातार अंक लेने शुरू किए. मैच में चार मिनट का समय बचा था और स्कोर दिल्ली के पक्ष में 33-28 था. एक मिनट के भीतर इस पांच अंकों के अंतर को मुंबई ने खत्म कर 34-33 तक पहुंचा दिया.

36वें मिनट में स्कोर 35-35 से बराबर रहा और मैच का अंत तक भी स्कोर बराबर ही रहा. दिल्ली के लिए नवीन ने 12 अंक लिए. मुंबई अभिषेक ने भी सुपर-10 मारा.

किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मुख्य कोच के तौर पर जुड़े अनिल कुंबले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget