Pro Kabaddi League 2019: जयपुर पिंक पैंथर्स ने 33-25 से पुणेरी पल्टन को हराया, जीत के हीरो रहे दीपक हुड्डा
Pro Kabaddi League 2019: आज खेले गए एकमात्र मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने 33-25 से पुणेरी पल्टन को हरा दिया. पुणेरी पल्टन की इस सीजन में यह पांचवीं हार है.

अहमदाबाद: दीपक हुड्डा के शानदार प्रदर्शन से जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में गुरुवार को यहां पुणेरी पल्टन को 33-25 से हराया. कप्तान हुड्डा फिर से जयपुर की जीत के नायक रहे. उन्होंने रेड से नौ अंक बनाये और इसके साथ ही पूरे मैच के दौरान टीम की अच्छी तरह से अगुवाई की.
जयपुर ने शुरू से ही मैच पर दबदबा बना दिया था. पहले हाफ के बाद उसने 17-11 से छह अंक की बढ़त हासिल कर रखी थी.
इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल पर एक नज़र डाले तो जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने अब तक 6 मैच खेल हैं जिसमें पांच में उसे जीत मिली है. जयपुर पिंक पैंथर्स के 25 अंक हैं. जबकि पुणेरी पल्टन का यह सीजन निराशाजनत ही रहा है. सात मैचों में अब तक पुणेरी पल्टन केवल दो मैच जीत पाई है. 11 अंकों के साथ वह आखिरी पायदान पर है.
यह भी देखें
Source: IOCL


























