Pro Kabaddi League: अपने घर में दिल्ली का धमाकेदार आगाज, जयपुर को 48-35 से हराया
पहले हाफ में 19 अंकों की विशाल बढ़त लेने वाली दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में शुक्रवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 48-35 से हरा दिया.

नई दिल्ली: पहले हाफ में 19 अंकों की विशाल बढ़त लेने वाली दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में शुक्रवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 48-35 से हरा दिया. त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही दिल्ली की टीम ने मैच में जोरदार शुरुआत की और पहले हाफ में 29-10 की विशाल बढ़त बना ली. हालांकि जयपुर ने दूसरे हाफ में थोड़ी वापसी जरूर की लेकिन 'दिल्ली' उससे दूर रह गई.
Most points in a single #VivoProKabaddi match for @DabangDelhiKC - now that's how you begin your home leg! ???????? #DELvJAI
For more updates from the match, click here: https://t.co/BbsBTIEbvL pic.twitter.com/5DJYDT4BQu — ProKabaddi (@ProKabaddi) November 30, 2018
दिल्ली की 14 मैचों में यह छठी जीत है. उसके अब 39 अंक हो गए हैं और वह जोन-ए में छह टीमों की अंकतालिका में चौथे नंबर पर है. वहीं, जयपुर को 13 मैचों में नौंवीं मात खानी पड़ी है. टीम 20 अंकों के साथ जोन-ए में सबसे नीचे, छठे नंबर पर है.
घरेलू चरण में अपना पहला मैच खेल रही दिल्ली के लिए मेराज शेख ने 15, नवीन कुमार और चंद्रन रंजीत ने नौ-नौ और रविंदर पहल ने पांच अंक लिए. दिल्ली ने रेड से 31, टैकल से नौ, ऑलआउट से छह और दो अतिरिक्त अंक अपने नाम किए. जयपुर के लिए दीपक हुड्डा ने सर्वाधिक 20, अजिंक्य पवार ने छह और अनूप कुमार ने तीन अंक बटोरे. जयपुर ने रेड से 29, टैकल से चार और ऑलआउट से दो अंक हासिल किए.
























