एक्सप्लोरर

Pro kabaddi League 2018: फाइनल में पहुंची बेंगलुरू बुल्स, गुजरात को 41-29 से दी मात

Pro kabaddi League 2018: बेंगलुरू बुल्स टीम ने पवन शेरावत के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वीवो प्रो-कबड्डी लीग के छठे सीजन के क्वालीफायर-1 में यहां गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स को 41-29 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया.

Pro kabaddi League 2018: बेंगलुरू बुल्स टीम ने पवन शेरावत के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वीवो प्रो-कबड्डी लीग के छठे सीजन के क्वालीफायर-1 में यहां गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स को 41-29 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया. बीते साल फाइनल खेलने वाली गुजरात के लिए अब भी फाइनल में जाने का उम्मीदें बाकी हैं. उसका मुकाबला अब क्वालीफायर-2 में यूपी योद्धा और दबंग दिल्ली के बीच होने वाले एलिमिनेटर-3 के विजेता से होगा. क्वालीफायर-2 गुरुवार को खेला जाएगा.

राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बेंगलुरू के लिए रेड के जरिए सबसे अधिक अंक शेरावत (13) ने अर्जित किए जबकि डिफेंस के जरिए सबसे अधिक अंक महेंदर सिंह (6) ने हासिल किए। गुजरात के लिए रेडर सचिन ने 10 अंक हासिल किए और डिफेंडर हादी ओशतोराक ने छह अंकों का योगदान दिया.

दोनों टीमों के बीच पहले मिनट से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली. पहले हाफ के खत्म होने से पांच मिनट पहले स्कोर 11-11 से बराबरी पर था लेकिन गुजरात ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए समाप्ती तक 14-13 की बढ़त बना ली.

गुजरात की ओर से सचिन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल सात अंक जुटाए जबकि बेंगलुरू के कप्तान रोहित कुमार ने पांच अंक हासिल किए. बेंगलुरू ने दूसरे हाफ की बेहतरीन शुरुआत की और स्कोर 18-18 से बराबर कर दिया. सचिन ने एक बार फिर दो बेहतरीन रेड लगाई और अपनी टीम को 20-18 की बढ़त दिला दी. गुजरात ने विपक्षी टीम को ऑल आउट करके स्कोर 25-20 कर दिया.

बेंगलुरू ने भी हार नहीं मानी और शेरावत ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए एक रेड पर तीन अंक बटोकर मैच को रोमांचक बनाए रखा. शेरावत ने अपनी अगली रेड पर भी दमदार खेल दिखाते हुए तीन अंक अर्जित किए. गुजरात की टीम पहली बार मैच में ऑल आउट हो गई जिसके कारण बेंगलुरू ने 29-26 की बढ़त बना ली. इसके बाद, बेंगलुरू ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन का जारी रखा और विपक्षी टीम को दूसरी बार ऑल आउट करने में कामयाब रही जिसने उसकी जीत सुनिश्चित कर दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget