एक्सप्लोरर

RRvDD: अपने घरेलू मैदान पर जीत की राह पर लौटना चाहेंगे रॉयल्स

पिछले पांच साल में सवाई मानसिंह स्टेडियम पर पहला आईपीएल मैच खेलने जा रही राजस्थान रायल्स आज दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा पिछली हार को भुलाकर जीत की राह पर लौटने का होगा.

नई दिल्ली/जयपुर: पिछले पांच साल में सवाई मानसिंह स्टेडियम पर पहला आईपीएल मैच खेलने जा रही राजस्थान रायल्स आज दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा पिछली हार को भुलाकर जीत की राह पर लौटने का होगा.

रायल्स और दिल्ली दोनों को पहले मैच में पराजय झेलनी पड़ी थी. दिल्ली को किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहाली में छह विकेट से हराया. दूसरी ओर रायल्स को कल हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद ने नौ विकेट से मात दी.

दो साल के प्रतिबंध के बाद इस टी20 लीग में लौटी रायल्स के लिये टूर्नामेंट का आगाज अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा.

कप्तान अजिंक्य रहाणे भी उस मैच को भुलाना चाहेंगे जिसमें वह बल्ले से नाकाम रहे और स्लिप में कैच भी छोड़ा. सनराइजर्स के गेंदबाजों ने रायल्स की बल्लेबाजी की कलई खोल दी.

स्टीव स्मिथ की गैर मौजूदगी में बल्लेबाजी वैसे ही कमजोर हो गई है और बेन स्टोक्स जैसे महंगे विदेशी खिलाड़ी स्पिनरों का सामना नहीं कर पा रहे. रायल्स के बल्लेबाज महज 125 रन बना सके. संजू सैमसन ( 49 ) को छोड़कर कोई नहीं चल पाया.

टीम के मेंटर शेन वार्न को अपने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रेरित करना होगा.

दूसरी ओर दिल्ली की टीम भी पंजाब के खिलाफ मैच में के एल राहुल के अर्धशतक से मिली हार को भूली नहीं होगी. कप्तान गौतम गंभीर ने 55 रन बनाये और रिषभ पंत तथा क्रिस मौरिस ने भी योगदान दिया लेकिन जीत नहीं दिला सके.

दिल्ली के पास ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी , मौरिस और अमित मिश्रा के रूप में अच्छे गेंदबाज है. गंभीर के रूप में टीम के पास आक्रामक कप्तान भी है.

जयपुर में बादल घिरे हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हुई है. मुख्य क्यूरेटर तापस चटर्जी ने कहा,‘‘ आरसीए पर प्रतिबंध का हमें खामियाजा भुगतना पड़ा है. आर्थिक दिक्कतों के बावजूद हम विकेट और आउटफील्ड का रख रखाव कर सके हैं.इस पर ज्यादा क्रिकेट नहीं हुआ है लेकिन हमने इस पर घास रखी है. ’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस विकेट पर 160 . 170 रन बन सकते हैं. बल्लेबाजों के साथ इस पर गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
EXCLUSIVE: भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत
भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget