एक्सप्लोरर

शतरंज के वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी कार्लसन को हराने के बाद 16 साल के प्रगाननंदा ने जीती दो और बाजियां

भारतीय किशोर आर प्रगाननंदा ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को हराने के बाद दो और मुकाबले जीते.

भारतीय किशोर आर प्रगाननंदा ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को हराने के बाद एयरथिंग्स मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 10वें और 12वें दौर में क्रमश: ग्रैंडमास्टर आंद्रे एस्पिंको और अलेक्सांद्रा कोस्तानियुक को हराया.

इस 16 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने कार्लसन को हराने के एक दिन बाद मंगलवार को दो जीत दर्ज की, जबकि नोदरिबेक अब्दुसतोरोव से बाजी ड्रॉ खेली. उन्हें हालांकि रूसी ग्रैंडमास्टर इयान नेपोमनियाची से हार झेलनी पड़ी. प्रगाननंदा दो जीत और एक ड्रॉ के बावजूद 15 अंकों के साथ 12वें स्थान पर बने हुए हैं.

उन्होंने अपने से अधिक रेटिंग के रूसी खिलाड़ी एस्पिेंको को 42 चाल में हराया. इससे पहले उन्होंने दिन की शुरुआत अब्दुसतोरोव से बाजी ड्रॉ खेलकर की थी.

नेपोमनियाची से हार झेलने के बाद प्रगाननंदा ने पूर्व महिला विश्व चैंपियन कोस्तानियुक को 63 चाल तक चली बाजी में पराजित किया. प्रगाननंदा अब 13वें, 14वें और 15वें दौर में जर्मनी के विन्सेंट केमर, अमेरिका के हंस मोक नीमैन और रूस के व्लादिसलाव अर्तमीव से भिड़ेंगे.

पिछले महीने कार्लसन से विश्व चैंपियनशिप का मुकाबला गंवाने वाले नेपोमनियाची 27 अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं. कार्लसन ने प्रगाननंदा से मिली हार के बाद वापसी करते हुए क्वांग लियम ले और यान क्रिस्टोफ डुडा को हराया लेकिन उन्हें कनाडा के एरिक हेनसन से हार का सामना करना पड़ा. वह 20 अंकों के साथ अर्तमीव और केमर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं. प्रारंभिक दौर के बाद चोटी पर रहने वाले आठ खिलाड़ी नॉकआउट चरण में जगह बनाएंगे.

यह भी पढ़ें : 16 साल के भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने वर्ल्ड नंबर-1 को हराया, सचिन तेंदुलकर ने तारीफ में कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget