एक्सप्लोरर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हो सकते हैं बदलाव, 2 अगस्त को होगी रिव्यू मीटिंग

विश्व कप के शुरुआती मैचों में पाकिस्तान की परफॉर्मेंस काफी खराब थी. इसी वजह से अंत में टीम नेट रन रेट में काफी पीछे रह गई.

लाहौर: वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की क्रिकेट समिति दो अगस्त को नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बैठक करके टीम के प्रदर्शन को रिव्यू करेगी. पीसीबी के एक बयान के अनुसार, समिति अंडर-16 और अंडर-19 टीमों के प्रदर्शन की भी समीक्षा करेगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मीटिंग के बाद एहसान मनी को बदलाव के लिए सिफारिशें भी भेजी जाएंगी. इस समिति की अध्यक्षता पीसीबी के प्रबंध निदेशक वसीम खान करेंगे. पीसीबी की इस समिति में वसीम अकरम, मिस्बाह-उल-हक और उरोज मुमताज जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं.

इसके अलावा, जाकिर खान (निदेशक-अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और समिति सचिव), मुदस्सर नजर (निदेशक-अकादमियां) और हारून रशीद (निदेशक-घरेलू क्रिकेट) भी समिति का हिस्सा हैं. पीसीबी के मौजूदा प्रमुख चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक, कोच मिकी आर्थर और कप्तान सरफराज अहमद को भी बैठक में बुलाया गया है ताकि वह अपनी प्रतिक्रियाएं दे पाएं.

पाकिस्तान को विश्व कप में ग्रुप स्तर से ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. सरफराज की टीम तालिका में 11 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर रही थी. चौथे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के भी इतने ही अंक थे, लेकिन उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर था.

हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव होने के संकेत दिए थे. इमरान खान ने कहा था कि वह जल्द ही पाकिस्तान टीम को बेहतरीन बनाने के लिए काम करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget