एक्सप्लोरर

PBL2: मुंबई रॉकेट्स ने अवध वॉरियर्स को 4-3 से हराया

लखनऊ: प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के दूसरे सीजम में शुक्रवार को मुंबई रॉकेट्स ने अवध वॉरियर्स 4-3 से हरा दिया. दोनों टीमों ने अपने-अपने ट्रम्प मैच जीते. पहला मैच पुरुष युगल का था जिसमें मुंबई के ली योंग डे और निपाथफोन की जोड़ी ने वॉरियर्स के मार्किस किडो और वी.शेम. गोह को 11-7, 3-11, 13-11 से मात दी. जयराम ने हमवतन वॉरियर्स के श्रीकांत को 5-11, 15-14, 11-5 से मात दी. इस जीत के साथ रॉकेट्स ने 2-0 की बढ़त ले ली थी. श्रीकांत ने मैच की तेज शुरुआत की और 5-2 से आगे निकल गए. लग रहा था कि वह गेम में अपना दबदबा कायम रखेंगे लेकिन जयराम ने वापसी की और स्कोर 5-5 कर दिया. श्रीकांत ने ब्रेक में जाने से पहले एक अंक और हासिल किया और स्कोर 6-5 कर दिया. ब्रेक के बाद उन्होंने एकतरफा खेल दिखाया और लगातार पांच अंक लेते हुए गेम जीत लिया. दूसरे गेम में श्रीकांत ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की और पर 5-1 से बढ़त ले ली. लेकिन जयराम ने इस मुकाबले में भी शानदार वापसी की और लगातार चार अंक लेते हुए स्कोर 5-5 कर दिया. ब्रेक के बाद दोनों के बीच शानदार खेल देखने को मिला. इस रोमांच में बाजी जयराम के हाथ लगी. मैच तीसरे गेम में गया. श्रीकांत ने काफी मेहनत की लेकिन वह जयराम को जीतने से नहीं रोक पाए. जयराम ने यह गेम 11-5 से जीता और इसी के साथ मुकाबला अपने नाम किया. इस मैच के बाद वॉरियर्स की सायना नेहवाल का सामना मुंबई की सुंग जी ह्यून से हुआ. यह मैच भी रोमांचक रहा. सायना ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 12-10, 4-11, 11-5 से मात दी. पहले गेम में सायना ने कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई और सुंग की कड़ी चुनौती को पार करते हुए गेम 12-10 से जीता. लेकिन सुंग ने दूसरे गेम में सायना को 11-4 से एक तरफा मात दी. सायना ने वापसी की और 11-5 से तीसरे गेम जीत मैच जीत ले गईं. सायना की जीत के बाद वॉरियर्स की टीम अपने खाते में एक अंक जोड़न में सफल रही. अगले पुरुष एखल मुकाबले में मुंबई की तरफ से एच.एस. प्रनॉय कोर्ट पर थे. मुंबई का यह ट्रम्प मैच था. प्रनॉय के सामने वॉरियर्स के विसेंट वोंग विंग की थे. प्रनॉय ने यह मुकाबला 14-12, 9-11, 11-8 से जीतते हुए अपनी टीम के खाते में दो अंक डाले. यहां से मुंबई की जीत तय हो गई थी. ट्रम्प मैच जीतने वाली टीम को एक अधिक अंक दिया जाता है जबकि हारने वाली टीम के हिस्से एक नकारात्मक अंक आता है. वॉरियर्स ने भी अपना ट्रम्प मैच जीत दो अंक अपने खाते में जोड़े लेकिन यह दो अंक उसे जीत नहीं दिला पाए. वॉरियर्स की तरफ से मिश्रित युगल में सावित्रि अमृतपाल और बोडिन इसारा ट्रम्प मैच खेलने कोर्ट पर उतरे थे. इस जोड़ी ने मुंबई की निपिथफोन और नादिजेदा जेबा को 11-8, 11-4 से मात देते हुए दो अंक हासिल किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget