एक्सप्लोरर

IPL 2018: भारत रवाना होने से पहले ही खोया राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी का पासपोर्ट

आईपीएल 2018 के शुरु होने से पहले राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. स्टीव स्मिथ के आईपीएल से बाहर होने के बाद एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मुश्किल में है.

IPL 2018: आईपीएल 2018 के शुरु होने से पहले राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. स्टीव स्मिथ के आईपीएल से बाहर होने के बाद एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मुश्किल में है.

दरअसल स्पोर्टस्टार के रिपोर्ट के मुताबिक अपना पहला आईपीएल खेलने वाले डिआर्सी शॉर्ट एक सप्ताह की देरी से टीम के साथ जुड़ेगें. इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के देर से आने के पीछे वजह उनका पासपोर्ट का खो जाना है.

भारत रवाना होने से ठीक पहले शॉर्ट का पासपोर्ट कही गुम हो गया है, जिसकी वजह से वे समय पर भारत नहीं पहुंच पाएंगे. हालांकि शॉर्ट ने नए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया है लेकिन जबतक नया पासपोर्ट बनकर नहीं आ जाता है तबतक शॉर्ट और राजस्थान रॉयल्स को इंतजार करना होगा.

राजस्थान रॉयल्स ने शॉर्ट को चार करोड़ की बड़ी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है. शॉर्ट बिग बैश लीग 2017-18 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी की वजह से चर्चा में आए थे. बीबीएल में होबार्ट हरिकेंस की ओर से खेलने वाले शॉर्ट इस सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं. शॉर्ट ने इस सीजन में 10 मैचों में 504 रन बनाए.

दो साल बाद बैन से वापसी कर रही रॉयल्स की टीम का पहला मुकाबला 9 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होना है.

आईपीएल से ठीक पहले रॉयल्स की टीम जयपुर के सवाय मान सिंह स्टेडियम पूरी एनर्जी के साथ तैयारी में जुट गई है. प्रैक्टिस में कैम्प में लगभग सभी भारतीय खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं जबकि कुछ विदेशी खिलाड़ियों का एक या दो दिन में टीम के साथ जुड़ने की खबर है.

बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद एक साल लिए बैन हुए स्टीव स्मिथ की जगह हेनरी क्लासेन भी जल्द टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
भारत का गलत नक्शा दिखाना पड़ा भारी, रेस्टोरेंट ने डिलीट किया Insta अकाउंट
भारत का गलत नक्शा दिखाना पड़ा भारी, रेस्टोरेंट ने डिलीट किया Insta अकाउंट
CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget