एक्सप्लोरर

पाकिस्तान स्पिनर दानिश कनेरिया आना चाहते हैं अयोध्या, करना चाहते हैं राम लला के दर्शन

कनेरिया ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि अगर भगवान राम ने उन्हें बुलाया तो वह जरूर अयोध्या आएंगे और राम लला का दर्शन करेंगे.

पाकिस्तान के प्रतिबंधित लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने राम मंदिर भूमि पूजन पर खुशी जताते हुए दुनिया भर के हिंदुओं के लिए इस दिन को ऐतिहासिक करार दिया है. कनेरिया ने साथ ही राम लला का दर्शन करने के लिए अयोध्या आने की भी इच्छा जाहिर की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी थी, जिस पर विश्व भर के हिंदू समुदाय ने खुशी प्रकट की थी और कनेरिया ने भी इस पर खुशी जाहिर की है.

कनेरिया ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि अगर भगवान राम ने उन्हें बुलाया तो वह जरूर अयोध्या आएंगे और राम लला का दर्शन करेंगे. कनेरिया ने कहा, " धार्मिक व्यक्ति होने के नाते मैं हिंदू धर्म और राम भगवान को फॉलो करता हूं. राम भगवान को मैं बहुत मानता हूं और उनके बताए रास्तों पर चलने की कोशिश करता हूं. बचपन से हमने रामायण देखी है और राम भगवान और उनके जीवन के आदशरें को मैं पूजता हूं."

राम मंदिर बनने के बाद दर्शन के लिए भारत आने के सवाल पर उन्होंने कहा, " देखिए, अगर राम भगवान ने चाहा और उनका बुलावा हुआ, तो मैं राम भगवान के दर्शन लिए भारत जरूर आऊंगा. हमारे लिए वो एक धार्मिक जगह है और कभी मौका मिला तो मैं जरूर आना चाहूंगा."

राम मंदिर के इतर जब कनेरिया से यह पूछा गया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक हिंदू क्रिकेटर होने के क्या मायने हैं, तो उन्होंने कहा, " पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है. अपने देश के लिए खेलना और एक हिंदू क्रिकेटर होने के नाते पाकिस्तान टीम का प्रतिनिधित्व करना और अपनी टीम को मैच जिताना, मेरे लिए एक उपलब्धि की तरह है और मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है."

उन्होंने आगे कहा, " मेरे ऊपर लोग रिलीजन कॉर्ड प्ले करने का आरोप लगाते हैं. मेरा ऐसा करने का कोई मतलब नहीं होता है और न हीं मैं रिलीजन कॉर्ड प्ले करता हूं. मेरी शिकायत सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके दोहरे रवैये से है. बाकी खिलाड़ियों के साथ पाकिस्तान बोर्ड का व्यवहार बहुत अच्छा है लेकिन जब मेरी बात आती है तो मुझे दरकिनार कर दिया जाता है. मुझे इस बात से बहुत अफसोस होता है."

कनेरिया ने इससे पहले राम मंदिर पर अपने ट्वीट को लेकर कहा, " मैंने राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर जो ट्वीट किया था, वो किसी को बताने या चिढ़ाने के लिए नहीं किया था. मैं राम भगवान में विश्वास रखता हूं इसीलिए मैंने ये ट्वीट किया था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget