एक्सप्लोरर

कोरोना संक्रमित होने के बावजूद मैच खेलता रहा क्रिकेटर, पाकिस्तान से आया चौंकाने वाला मामला

पाकिस्तान से कोरोना वायरस का एक बेहद ही हैरान करने का मामला सामने आया है. कोविड 19 से संक्रमित होने के बावजूद एक खिलाड़ी मैच का हिस्सा बना रहा.

कोरोना वायरस की वजह से पिछले आठ महीने में क्रिकेट बुरी तरह प्रभावित तो हुआ है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट से कोरोना वायरस का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेटर बिस्मिल्लाह खान को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है और उन्हें क्वारंटीन में भेज दिया गया. हैरानी की बात है कि यह खिलाड़ी कोविड 19 से संक्रमित होने के बावजूद मैच में हिस्सा लेता रहा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक बलूचिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज खान में कायदे आजम ट्राफी में दक्षिण पंजाब के खिलाफ दूसरे दौर के मैच के दौरान कोविड-19 के लक्षण पाये गये थे. उनका हालांकि चौथे दिन तक परीक्षण नहीं कराया गया. इसके बाद ही उनकी जगह सबस्टि्यूट अदनान अकमल ने विकेटकीपिंग की.

इससे टूर्नामेंट के आयोजन पर भी संदेह के बादल घिर गये थे क्योंकि सभी छह टीमें एक ही होटल में ठहरी थी. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और मैच अधिकारियों का परीक्षण नेगेटिव आया है. पीसीबी ने इन सभी खिलाड़ियों को शुक्रवार से शुरू होने वाले तीसरे दौर के मैच खेलने के लिये तैयार हैं.

पीसीबी ने कहा, ''कायदे आजम ट्राफी प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी 132 खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और मैच अधिकारियों का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण नेगेटिव आया है और उन्हें छह नवंबर से शुरू होने वाले तीसरे दौर के मैचों में भाग लेने के लिये फिट घोषित किया गया है.''

बता दें कि पाकिस्तान में क्रिकेट पर कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिला है. दुनिया में कोरोना वायरस से हुई पूर्व क्रिकेटर की पहली मौत का मामला पाकिस्तान से ही सामने आया था. जुलाई में इंग्लैंड दौरे से पहले भी पाकिस्तान के 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

IPL 2020: मुंबई और दिल्ली की टक्कर से आज शुरू होगा प्लेऑफ, जानिए क्यों भारी है रोहित की टीम का पलड़ा

IPL 2020: रितुराज ने धोनी को कामयाबी का श्रेय दिया, बताया माही की सलाह से कैसे बदला खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget