एक्सप्लोरर

IPL 2020: मुंबई और दिल्ली की टक्कर से आज शुरू होगा प्लेऑफ, जानिए क्यों भारी है रोहित की टीम का पलड़ा

IPL 2020: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ी है. रोहित शर्मा की टीम का बैलेंस दिल्ली की तुलना में अधिक बेहतर है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में लीग राउंड खत्म होने के बाद आज से प्लेऑफ मुकाबले शुरू होंगे. गुरुवार को पहले प्लेऑफ मैच प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन रहने वाली मुंबई इंडियंस की टक्कर नंबर टू टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी. पहला प्लेऑफ को जीतने वाली टीम के पास जहां सीधे फाइनल में एंट्री हासिल करने का मौका मिलेगा, वहीं हारने वाली टीम के लिए भी फाइनल में पहुंचने की एक उम्मीद बची रहेगी.

पहले प्लेऑफ मैच को क्वालिफायर वन का नाम दिया जाता है क्योंकि इस मैच की विजेता को फाइनल में एंट्री मिल जाती है. 6 नवंबर शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के बीच दूसरा प्लेऑफ मैच खेला जाएगा जिसे एलिमिनेटर कहा जाता है. शुक्रवार को जो भी टीम हारेगी उसका इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में सफर खत्म हो जाएगा.

प्लेऑफ का पहला मैच हारने वाली टीम की टक्कर रविवार 8 नवंबर को एलिमिनेटर में जीत दर्ज करने वाली टीम के साथ होगी. 8 नवंबर को खेले जाने वाले प्लेऑफ के तीसरे मुकाबले को क्वालिफायर टू कहा जाता है. जो भी टीम क्वालिफायर टू में जीत दर्ज करेगी उसकी टक्कर क्वालिफायर वन जीतने वाली टीम के साथ 10 नवंबर को 13वें सीजन के फाइनल में होगी और इसी दिन आईपीएल को अपना नया विजेता मिल जाएगा.

मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड है बेहतर

लीग स्टेज में मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ी है. मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पहले लीग मुकाबले में 5 विकेट से मात दी थी, जबकि दूसरे लीग मैच में मुंबई ने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 9 विकेट से हराया.

लीग के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार आगाज किया था, लेकिन बाद में टीम ने लय खो दी और बैंग्लोर पर आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज करने से पहले टीम को लगातार चार हार का सामना करना पड़ा.

IPL 2020: रितुराज ने धोनी को कामयाबी का श्रेय दिया, बताया माही की सलाह से कैसे बदला खेल

IPL 2020: रोहित शर्मा को बाहर करने पर बुरा फंसा BCCI, खड़े हुए बेहद ही गंभीर सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget