एक्सप्लोरर

एक फील्डर भारत के खिलाफ हमारे लिये मैच जीत सकता है: ट्रेविस हेड

एक फील्डर भारत के खिलाफ हमारे लिये मैच जीत सकता है: ट्रेविस हेडसौजन्य: AFP
चेन्नई: आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा कि उनकी टीम में कुछ बेजोड़ फील्डर हैं जो कि भारत के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान दबाव की परिस्थितियों में मैच का पासा पलट सकते हैं. हेड ने कहा, ‘‘फील्डिंग से आप मैच हार या जीत सकते हो. आस्ट्रेलिया को अपने फील्डिंग पर गर्व है और हमने इस कौशल पर कड़ी मेहनत की है.’’ उन्होंने कहा,‘‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम दबाव की परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग करें. हमारे पास कुछ बेहतरीन फील्डर हैं. हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने फील्डिंग के दम पर मैच जीत सकते हैं.’’ हेड ने कहा कि वह बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी का मौका मिलने से खुश हैं और 17 सितंबर से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में भी ऐसा करना चाहते हैं. बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में 65 रन की आकर्षक पारी खेलने वाले हेड ने कहा,‘‘मैं ऐसी संभावना को लेकर उत्साहित हूं. उम्मीद है कि मुझे बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिलेगा.’’ उन्होंने कहा,‘‘मैंने टीम में वापसी की है और मैं आत्मविश्वास से भरा हूं. अभ्यास मैच में क्रीज पर कुछ समय बिताना अच्छा रहा.’’ बल्लेबाजी लाइनअप के बारे में हेड ने कहा,‘‘हमारे पास डेविड (वार्नर) और स्टीव स्मिथ हैं जो शानदार फार्म में हैं. टीम में मैथ्यू वेड भी है. उस दिन मार्कस स्टोइनिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और जेम्स फॉकनर पूर्व में ऐसा करते रहे हैं. ’’ उन्होंने कहा,‘‘हम वास्तव में एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है. अधिकतर बल्लेबाजों ने अभ्यास मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और गेंदबाजों ने भी बेहतर खेल दिखाया था.’’ हेड से पूछा गया कि मध्यक्रम में ग्लेन मैक्सवेल के साथ बल्लेबाजी करना कितना महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा, ‘‘एक बार जब सलामी जोड़ी अच्छी नींव रख लेती है तो उम्मीद है कि मैं और ग्लेन पारी के दूसरे भाग में वही काम करने में सफल रहेंगे.’’ हेड ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की जो आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी में उनके साथी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘उनका (विराट) की कार्य पद्धति बहुत अच्छी है. मेरा मानना है कि मैच वाले दिन वह पूरी तरह से उसमें ढल जाता है. वह परिस्थितयों के अनुसार बहुत अच्छा खेलता है और बहुत जल्द उनसे तालमेल बिठाता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget