एक्सप्लोरर

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करना लक्ष्य- हार्दिक

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के युवा मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने कहा कि हमारी टीम का ध्यान अभी एशियन गेम स्वर्ण पदक जीतने का है.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के युवा मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने कहा कि टीम का ध्यान अब अगले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करने पर लगा है. मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर 41 साल से हॉकी में पदक जीतने के इंतजार को समाप्त किया था.

एशियाई खेलों का आयोजन अगले वर्ष 10 से 25 सितंबर के बीच चीन के हांगजो, झेजियांग में किया जाएगा. भारतीय टीम की प्राथमिकता इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना होगा. हार्दिक ने हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के अपने अभियान की शुरुआत करने के लिये बेताब हैं.

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का है लक्ष्य

हमें कदम दर कदम आगे बढ़ना होगा और हमारा पहला कदम एशियाई खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक खेल 2024 के लिये सीधे क्वालीफाई करना होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद 2023 में हमें एक और बड़ी प्रतियोगिता हॉकी विश्व कप में भाग लेना है जिसका आयोजन ओड़िशा में किया जाएगा. इसलिए आगे का समय चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है और हम इसके लिये तैयार हैं.

’’ इस 22 वर्षीय मिडफील्डर ने अपने पहले ओलंपिक खेलों में ही दो महत्वपूर्ण गोल किये. तोक्यो ओलंपिक में सफलता के कारणों के बारे में हार्दिक ने कहा, ‘‘हमारी टीम में सभी खिलाड़ी एक दूसरे से बहुत अच्छी तरह से जुड़े थे और मुझे लगता है कि यह ओलंपिक में हमारी सबसे बड़ी ताकत थी. हमारे बीच आपस में मजबूत संबंध थे और हमें एक दूसरे के कौशल का सदुपयोग करने में महारत हासिल थी.

’’ उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया के खिलाफ निराशाजनक परिणाम के बाद हम एक साथ बैठे और खुलकर आपस में बात की कि क्या गलत हुआ और हमें आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए क्या करने की आवश्यकता है. इससे वास्तव में हमें वापसी करने में मदद मिली और आखिर में हम देश के लिये पदक जीतने में सफल रहे.

यह भी पढ़ें:

Explained: क्या है ब्रिटेन की नई वैक्सीन नीति, क्यों हो रहा है इसका विरोध, भारतीय यात्रियों पर क्या होगा असर

Terror Module: संदिग्ध आतंकी जाकिर हुसैन पर पाकिस्तानी एजेंसी ISI के लिए काम करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget