एक्सप्लोरर

जन्मदिन विशेष: 31 की हुई 'भारत की बेटी' सानिया मिर्जा, इस तरह बनी टेनिस की स्टार

भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा आज 31 साल की हो गई हैं. सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था लेकिन उनका बचपन हैदराबाद में बीता. हैदराबाद से ही सानिया ने टेनिस की शुरुआत की.

नई दिल्ली: भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा आज 31 साल की हो गई हैं. सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था लेकिन उनका बचपन हैदराबाद में बीता. हैदराबाद से ही सानिया ने टेनिस की शुरुआत की.

कम उम्र में ही सफलता के झंडे का गाड़ने वाली सानिया ने अपनी करियर की शुरुआत साल 1999 में की. उस समय सानिया की उम्र महज 14 साल थी, जब उन्होंने वर्ल्‍ड जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था.

साल 2000 में सानिया ने पाकिस्तान में खेले गए इंटेल जूनियर चैंपियनशिप जी-5 मुक़ाबले में सिंगल और डबल मुक़ाबले में जीत हासिल की. डबल मुक़ाबलों में सानिया की जोड़ी पाकिस्तान के जाहरा उमर खान के साथ थी.

विवादों से रहा है नाता

सानिया मिर्जा का नाम हमेशा किसी ना किसी विवादों में आता रहा है. मुस्लिम परिवार से होने के कारण साल 2005 में एक मुस्लिम समुदाय ने उनके खेलने के खिलाफ फ़तवा तक जारी कर दिया था. इस सामुदाय ने टेनिस खेलते समय सानिया के कपड़े को लेकर आपत्ति जताई थी.

इतना ही नहीं पाक क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी रचाने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी. तेलंगाना के एक बीजेपी नेता ने उन्हें पाकिस्तान की बहु तक कह दिया था.

बेस्‍ट सिंगल्‍स रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी

सानिया भारत की बेस्‍ट सिंगल्‍स रैंकिंग वाली खिलाड़ी हैं. सानिया वर्ल्‍ड रैंकिंग में 27वें नंबर तक पहुंची हैं. सिंगल्‍स में यह उनकी अब तक की बेस्‍ट रैंकिंग है. यह किसी भी भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी की बेस्‍ट रैंकिंग है. सानिया मिर्जा ने मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर डबल्‍स में नंबर 1 स्थान भी हासिल किया था.

ग्रैंड स्लैम

ग्रैंड स्लैम की बात करें तो सानिया ने सबसे पहले साल 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिक्स डबल्स खिताब जीता था इसके बाद साल 2012 में फ्रेंच ओपन मिक्स डबल्स का खिताब, 2014 में यूएस ओपन मिक्स डबल्स खिताब और 2015 में विंबलडन का युगल खिताब भी अपने नाम किया.

मेडल्स

सानिया मिर्जा ने एफ्रो एशियाई, एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स खेलों को मिलाकर कुल 12 मेडल्स अपने नाम किया. एफ्रो एशियाई खेलों में सानिया ने कुल मिलाकर चार गोल्ड मेडल जीता है. एशियाई खेलों में सानिया ने एक गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है.

पुरस्कार

सबसे पहले साल 2004 में सानिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसके बाद साल 2006 में उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड मिला. इसी साल सानिया को डब्‍ल्‍यूटी का 'मोस्‍ट इम्‍प्रेसिव न्‍यू कमर' का अवॉर्ड भी दिया दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget