एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: रीतिका हुड्डा कोच के बिना पेरिस ओलंपिक जाने को मजबूर? IOA से लगाई मनदीप के वीजा के लिए गुहार!

Paris 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय एथलीट पेरिस रवाना होने के लिए तैयार हैं. लेकिन उससे पहले महिला पहलवान रितिका हुड्डा अपने कोच को वीजा न मिलने के कारण चर्चा में हैं.

Reetika Hooda Struggle to Get Visa for Coach: पेरिस ओलंपिक 2024 में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है. ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से हो रही है. इसके लिए भारतीय एथलीट पेरिस रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन भारतीय महिला पहलवान रितिका हुड्डा के साथ ऐसा लग रहा है कि जैसे वह अपने कोच को अपने साथ नहीं ले जा पाएंगी. ऐसा इसलिए क्योंकि रितिका हुड्डा के कोच मंदीप को सपोर्ट स्टाफ की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. जिसकी वजह से उन्हें वीजा नहीं मिल पा रहा है. अब रितिका हुड्डा अपने कोच के वीजा के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से गुहार लगा रही हैं.

23 साल से कम उम्र के पहलवानों में विश्व चैंपियन रह चुकीं रेतिका ने मई में ही आईओए से गुजारिश की थी कि उनके कोच और फिजियोथेरेपिस्ट को उनके साथ पेरिस ओलंपिक में जाने दिया जाए. जून में उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) से भी यही दरखास्त की थी. मजेदार बात ये है कि बाकी पहलवानों को उनके कोच के साथ जाने की अनुमति मिल गई है, लेकिन सिर्फ रेतिका को ही ये मंजूरी नहीं मिली.

रेतिका ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा, "मुझे ये जानकर हैरानी हुई कि सभी को अपने निजी कोच के साथ जाने की इजाजत दे दी गई है. अंतिम पंघाल को तो दोनों ही कोच साथ ले जाने की मंजूरी मिल गई, लेकिन मुझे एक भी नहीं दिया गया."

उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने आवेदन किया था, तो कुछ दिनों बाद ही मुझसे कहा गया कि किसी को भी निजी कोच के साथ जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन अब देख रही हूं कि सिर्फ मुझे छोड़कर बाकी सभी को इजाजत दे दी गई है."

आपको बता दें कि विनेश फोगाट के साथ उनके बेल्जियन कोच वोलर एकोस रहेंगे, अंतिम के अभियान की देखरेख उनके कोच भगत सिंह और विकास करेंगे, जो उनके स्पैरिंग पार्टनर के तौर पर भी यात्रा करेंगे. अंशी मलिक के साथ उनके पिता धर्मवीर कोच के रूप में जाएंगे और निशा दहिया अमीर के साथ यात्रा करेंगी. पुरुषों में अकेले पहलवान अमन सहरावत को पेरिस में अली शबानोव का साथ मिलेगा, जहां कुश्ती प्रतियोगिता 5 अगस्त से शुरू हो रही है.

यह भी पढ़ें:
Melbourne Olympics 1956 Football: मेडल की दहलीज पर टूटे थे भारतीय फुटबॉल टीम के सपने, मेलबर्न ओलंपिक 1956 की वो दर्दनाक कहानी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget