एक्सप्लोरर

नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल पर खतरा, क्या पेरिस ओलंपिक्स में लहराएंगे परचम; जानें क्या कहती है रिकॉर्ड बुक?

Neeraj Chopra Olympics 2024: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल पर खतरा मंडरा रहा है. उन्हें जर्मनी के भाला फेंक एथलीटों से कड़ी टक्कर मिल सकती है.

Neeraj Chopra Olympics 2024: टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारत के गोल्डन बॉय रहे नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में 87.58 मीटर दूर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता था. वो पिछले ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले अकेले एथलीट रहे, इसलिए उनसे पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भी करोड़ों भारतीय फैंस अच्छा करने की उम्मीद कर रहे हैं. 2024 के ओलंपिक खेल 26 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेंगे. नीरज चोपड़ा का पर्सनल बेस्ट 89.94 मीटर है, लेकिन इस बार उन्हें काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने वाली है, इसलिए उनके लिए दोबारा स्वर्ण पदक जीत पाने की राह कठिन लग रही है.

नीरज चोपड़ा की राह नहीं आसान

टोक्यो ओलंपिक्स के बाद नीरज चोपड़ा ने 2022 और 2023 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्रमशः रजत और स्वर्ण पदक जीता था. हाल ही में हुए पावो नूरमी खेलों में उन्होंने 85.97 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता था. 2024 की बात करें तो नीरज चोपड़ा का सीजन बेस्ट 88.36 मीटर का है, जो उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2024 के फाइनल में हासिल किया था. मगर सीजन बेस्ट की सूची में कई एथलीट उनसे ऊपर हैं, जिससे उनके गोल्ड मेडल पर खतरा मंडराने लगा है.

ये तीन एथलीट नीरज चोपड़ा के लिए खतरा

2024 के सीजन बेस्ट के मामले में सबसे ऊपर जर्मनी के मैक्स डेहनिंग हैं, जिन्होंने इसी साल फरवरी में 90.20 मीटर दूर भाला फेंक कर सनसनी फैला दी थी. यह 20 वर्षीय युवा एथलीट इस बार स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदारों में से एक है. वहीं जर्मनी के अनुभवी जूलियन वेबर टोक्यो ओलंपिक्स में चौथे स्थान पर रह गए थे, लेकिन इस बार उनका सीजन बेस्ट 88.37 का है, जो नीरज चोपड़ा से बेहतर है. वहीं इस लिस्ट में चेक रिपब्लिक के याकूब भी शामिल हैं, जिन्होंने इस सीजन में 88.65 मीटर दूर भाला फेंक कर सुर्खियां बटोरी थीं.

नीरज चोपड़ा और किशोर जेना से उम्मीदें

जेवलिन थ्रो की बात करें तो पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा के अलावा किशोर जेना भी दावेदारी पेश कर रहे होंगे. इस बार शिवपाल सिंह इन खेलों में भाग नहीं लेंगे क्योंकि 2022 में डोपिंग का दोषी पाए जाने पर उन्हें 2025 तक सस्पेंड कर दिया गया था. किशोर जेना से उम्मीद काफी कम हैं क्योंकि 2024 में उनका सीजन बेस्ट केवल 80.84 मीटर रहा है. मगर उनका पर्सनल बेस्ट 87.54 मीटर है, इसलिए यदि वो अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाए तो जरूर पदक के दावेदारों में शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

PARIS OLYMPICS 2024: मदद तो दूर, मान्यता... तालिबान की घिनौनी हरकत, महिला एथलीटों के लिए सिरदर्द बना आतंकी संगठन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Embed widget