एक्सप्लोरर

Special Olympic: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया एलान, भारत करेगा स्पेशल ओलंपिक की मेजबानी

Special Olympic Event Delhi: नई दिल्ली में स्पेशल ओलंपिक इवेंट का आयोजन करवाया जा रहा है, जिसमें भारत समेत 12 देशों के एथलीट भाग ले रहे होंगे.

Special Olympics in New Delhi: बौद्धिक अक्षमता वाले एथलीटों के लिए खेलों को बढ़ावा देने वाले राष्ट्रीय महासंघ स्पेशल ओलंपिक की आज से दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में शुरुआत हुई है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस स्पेशल ओलंपिक की शुरुआत की. भारत में आयोजित हो रही स्पेशल ओलंपिक एशिया पैसिफिक बोचे और बॉलिंग प्रतियोगिता वैश्विक स्तर पर इस तरह का पहला इवेंट है. यह 22 वर्ष या उससे अधिक आयु के बौद्धिक और विकासात्मक विकलांगता (आईडीडी) वाले एथलीटों के लिए करवाया जा रहा है।

यह प्रतियोगिता वंचित आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका देगी. ये वो खिलाड़ी हैं जिनकी खेलों में भागीदारी आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ कम होती जाती है. इस स्पेशल ओलंपिक में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, म्यांमार, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपींस, हॉन्ग कॉन्ग, मकाऊ, उज्बेकिस्तान और बांग्लादेश सहित 12 देशों के 100 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.

उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

इस मौके पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक नया नारा भी दिया. उपराष्ट्रपति ने कहा "किताब भी जरूरी खेल भी जरूरी दोनों के बिना जिंदगी अधूरी." जगदीप धनखड़ ने कहा कि हम सबके लिए ये खास मौका कि हम इस स्पेशल ओलंपिक का आयोजन कर रहे हैं. यह अपने आप में बहुत ही विशेष कार्यक्रम है. इस तरह के कार्यक्रम के लिए हम अपने विशेष खिलाड़ियों को मौका देते हैं. सरकार द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग स्कीम का सीधा फायदा हमारे खिलाड़ियों को मिल रहा है. इस तरह भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए खुद को तैयार भी कर रहा है. 

स्पेशल ओलंपिक की शुरुआत के मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे. खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि हमारी सरकार की कोशिश यह है कि हर खिलाड़ी की हर संभव मदद करें. हमको इन सभी विशेष खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करना है.

19-22 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

वहीं इस कार्यक्रम की शुरुआत पर स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा ने कहा "12 देशों के खिलाड़ी यहां पर आए हैं, यह उनकी मानसिकता और दृढ़ विश्वास को दिखाता है. हम उस विश्व की बात करते हैं जहां पर अगर कोई शारीरिक रूप से पूरी तरह सक्षम नहीं भी है वह भी उतना ही महत्वपूर्ण है. भारत हमेशा ही वसुधैव कुटुंबकम की बात करता है. स्पेशल ओलंपिक आयोजित करना भारत के लिए भी एक गौरवपूर्ण क्षण है."

स्पेशल ओलंपिक की शुरुआत के मौके पर बीजेपी सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल भी मौजूद रहे. नवीन जिंदल ने कहा कि यह वे खिलाड़ी हैं जो चुनौतियों को पार कर इस मंच तक पहुंचे हैं. दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है यह स्पेशल ओलंपिक 19 से 22 नवंबर तक चलेगा.

यह भी पढ़ें:

क्या किसी भी तरह का नशा नहीं कर सकते हैं क्रिकेटर? अब तक नशे से कितने खिलाड़ियों पर लगा है बैन

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'घूसखोर पंडत' विवाद पर अखिलेश यादव की एंट्री, बीजेपी पर आरोप लगाते हुए क्या-क्या कहा?
'घूसखोर पंडत' विवाद पर अखिलेश यादव की एंट्री, बीजेपी पर आरोप लगाते हुए क्या-क्या कहा?
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
WI vs SCO: 11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन

वीडियोज

India US Trade Deal: 'स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा..', ट्रेड डील पर बोले Piyush Goyal | Breaking
Pappu Yadav Arrested: कोर्ट में पेशी से पहले पप्पू यादव को लेकर आ गई बड़ी खबर । Purniya
Delhi Janakpuri Case: जनकपुरी हादसे में पुलिस का बड़ा एक्शन, ठेकेदार गिरफ्तार | Breaking | ABP News
MLA Bedi Ram की 'गुंडागर्दी'! लेखपाल को सरेआम दी भद्दी गालियां | Breaking | ABP News | UP
Delhi Janakpuri Case: जनकपुरी हादसे पर ठेकेदार Rajesh Prajapati को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस | ABP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'घूसखोर पंडत' विवाद पर अखिलेश यादव की एंट्री, बीजेपी पर आरोप लगाते हुए क्या-क्या कहा?
'घूसखोर पंडत' विवाद पर अखिलेश यादव की एंट्री, बीजेपी पर आरोप लगाते हुए क्या-क्या कहा?
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
WI vs SCO: 11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
Box Office: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
बदल गया टोल टैक्स चुकाने का तरीका, बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल
बदल गया टोल टैक्स चुकाने का तरीका, बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल
घर में रहने वालों को भी बीमार कर रहा पीएम2.5, जानें इनडोर पॉल्यूशन कितना खतरनाक?
घर में रहने वालों को भी बीमार कर रहा पीएम2.5, जानें इनडोर पॉल्यूशन कितना खतरनाक?
Embed widget