एक्सप्लोरर

Paris Olympic 2024: ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले अमन सेहरावत हो जाते डिसक्वालीफाई, लेकिन कम कर लिया 4.5 किलो वजन

Aman Sehrawat Won Bronze Medal: पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले अमन सहरावत भी ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई हो सकते थे, लेकिन उन्होंने महज़ 10 घंटे में करीब 4.5 किलो वजन कम कर लिया.

Bronze Medal Winner Aman Sehrawat Reduce 4.5 KG Weight In 10 Hours: पेरिस ओलंपिक में भारत को एक और बड़ा झटका लग सकता था. शुक्रवार को देश को छठा मेडल दिलाने वाले अमन सेहरावत भी विनेश फोगाट की तरह ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई हो सकते थे. हालांकि, उन्होंने महज़ 10 घंटे में करीब साढ़े चार किलो वजन कम कर लिया और ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे. 

अमन सेहरावत ने वजन कम करने के लिए काफी मेहनत की. कोच वीरेंद्र दहिया ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "जब शाम को कुश्ती खत्म हुई तो अमन सेहरावत का वजन 4.5 किलोग्राम ज्यादा था. उनका वजन 61.5 किलोग्राम हो गया था. सेमीफाइनल खत्म होते ही हमने सबसे पहले डेढ़ घंटे का सेशन किया. इसके बाद हम विलेज में चले गए. इसके बाद करीब रात 12 बजे इनको लेकर जिम चले आए. इसके बाद एक घंटे पर ट्रेड मील पर दिया. सोनाबाथ भी दिया."

तमाम कोशिशों के बाद भी 900 ग्राम ज्यादा रह गया था वजन 

अमन सेहरावत ने वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी 900 ग्राम वजन ज्यादा रह गया था. अमन सेहरावत को ट्रेनिंग के दौरान गर्म पानी, नींबू और शहद दिया जाता रहा. रात 3 बजे के करीब जब दोबारा वजन चेक किया गया तो वो 900 ग्राम ज्यादा था. इसके बाद कोच दहिया ने उनकी फिर से ट्रेनिंग शुरू करवाई. अमन ने ट्रेडमिल पर दौड़ना शुरू किया. इसके बाद सोनाबाथ भी लिया. तब जाकर उनका वजन तय पैमाने से नीचे आया. 

विनेश फोगाट ओवरवेट होने की वजह से हुई थीं डिसक्वालीफाई 

गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं विनेश फोगाट फाइनल से ठीक पहले 100 ग्राम वजन बढ़ने की वजह से पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई कर दी गईं थीं. क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज करने वाली विनेश फोगाट फाइनल से पहले ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दी गईं थीं. हालांकि, विनेश ने सीएएस में अपील दाखिल की है. उन्होंने सिल्वर मेडल की मांग की है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget