एक्सप्लोरर

जीसस क्राइस्ट के जन्म से पुराना है ओलंपिक खेलों का इतिहास, पहले और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नहीं हुआ आयोजन

Olympic 2020: कोरोना वायरस की वजह से जुलाई-अगस्त में होने वाले ओलंपिक खेलों के आयोजन को एक साल के लिए टाल दिया गया है.

Olympic 2020: कोरोना वायरस के कहर की वजह से टोक्यो में होने वाले 32वें ओलंपिक खेलों का आयोजन एक साल के लिए टाल दिया गया है. कोरोना वायरस के खतरे की वजह से कनाडा, अमेरिका, जर्मनी, इंग्लैंड जैसे कई देश जापान में इस साल होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए अपने खिलाड़ी भेजने को तैयार नहीं थे. इन देशों की मांग को मानते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने खेलों को एक साल के टालने का फैसला किया.

ओलंपिक खेलों के इतिहास में यह हालांकि पहला मौका नहीं है जब किसी वजह से ओलंपिक खेलों का आयोजन समय पर नहीं हो रहा है. इससे पहले पहले और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान तो ओलंपिक खेलों को रद्द ही कर दिया गया था. मॉर्डन इतिहास में 1916, 1940 और 1944 तीन ऐसे मौके आए हैं जब ओलंपिक खेलों का आयोजन रद्द कर दिया गया था.

जीसस क्राइस्ट के जन्म से पुराना है ओलंपिक खेलों का इतिहास

ओलंपिक खेलों का इतिहास जीसस क्राइस्ट के जन्म से भी पुराना है. क्राइस्ट के जन्म से पहले 776 BC में ग्रीस के एथेंक्स में पहली बार ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ था. इसके बाद जीसस क्राइस्ट के जन्म के 6 शताब्दी बाद तक ओलंपिक खेलों का आयोजन तक होता रहा. उस वक्त भी ओलंपिक खेलों का आयोजन प्रत्येक चार साल के बाद होता था. उस वक्त ओलंपिक खेलों का आयोजन सिर्फ ग्रीस के एंथेक्स में ही होता था.

ओलंपिक खेलों के पहली बार थमने के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है. इतिहासकारों ने ओलंपिक के पहली बार थमने को लेकर अलग-अलग तारीख बताई हैं. कुछ इतिहासकारों का मानना है कि ओलंपिक खेलों का आयोजन 393AD में थमा, जबकि कुछ इतिहास मानते हैं कि 426AD में ओलंपिक खेलों के आयोजन पर रोक लगा दी गई थी.

19वीं शताब्दी में दोबारा हुई खेलों की शुरुआत

मॉर्डन वर्ल्ड में ओलंपिक खेलों को दोबारा शुरू करवाने की कोशिश 1821 में ग्रीस वार के बाद शुरू हुई. 1833 में ग्रीस में ओलंपिक खेलों को दोबारा शुरू करने की मांग होने लगी. इसके बाद 1856 में ग्रीस के राजा के सामने ओलंपिक खेलों को फिर से करवाने की मांग को उठाया गया.

1890 में ओलंपिक खेलों के दोबारा आयोजन के लिए इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी को बनाया गया. इस कमेटी ने पहला सुझाव हर चार साल के अंतराल पर ओलंपिक खेलों का आयोजन करवाने का दिया. 1894 में यह फैसला लिया गया कि दोबारा आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों की बागडोर इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के हाथ में ही रहेगी. आईओसी ने 1896 में ग्रीस के एथेंस शहर में ही दोबारा से ओलंपिक खेलों के आयोजन का फैसला किया.

तीन बार रद्द हुए ओलंपिक खेल

एथेंस में 1896 में हुए पहले ओलंपिक खेलों में 14 देशों के 241 एथिटल्स ने हिस्सा लिया. पहले ओलंपिक खेलों में 43 इवेंट रखे गए थे. इसके बाद ओलंपिक खेलों के सिलसिले को आगे बढ़ाते चार साल बाद 1900 में इन खेलों का आयोजन फ्रांस के पेरिस शहर में किया गया. 1904 में अमेरिका ने तीसरे ओलंपिक खेलों का आयोजन किया. 1916 तक हर चार साल बाद ओलंपिक खेलों का आयोजन होता रहा.

1916 के ओलंपिक खेलों का आयोजन जर्मनी में होना था. लेकिन प्रथम विश्व युद्ध की वजह से छठे ओलंपिक खेलों के आयोजन को रद्द कर दिया गया. चार साल बाद हालांकि ओलंपिक खेलों का आयोजन फिर से शुरू हो गया. 1920 में नौवें ओलंपिक खेलों का आयोजन बेल्जियम में हुआ.

1936 तक दोबारा से ओलंपिक खेलों का आयोजन चलता रहा. 1936 में 11वें ओलंपिक खेलों का आयोजन जर्मनी में हुआ. 12वें ओलंपिक खेलों का आयोजन जापान में होना था. लेकिन दूसरे विश्व युद्ध की वजह से इन्हें टाल दिया गया. 1944 में इंग्लैंड में होने वाले 13वें ओलंपिक खेलों का आयोजन भी दूसरे विश्व युद्ध की वजह से रद्द किया गया. 1948 में ओलंपिक खेलों का आयोजन बिट्रेन में किया गया.

1980 और 1984 में भी हुआ विवाद

ओलंपिक खेलों के आयोजन में 1980 में 1984 में भी विवाद देखने को मिला. 1980 में मोस्को में हुए ओलंपिक खेलों में 65 देशों ने हिस्सा लेने से इंकार कर दिया. इन देशों ने सोवियत संघ के अफगानिस्तान के ऊपर किए गए आक्रमण का विरोध किया था.

1984 में अमेरिका में 23वें ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ. इन खेलों में सोवियत संघ ने हिस्सा नहीं लिया. सोवियत संघ का कहना था कि अमेरिका में उसे अपने एथिटल्स को सुरक्षा मिलने पर भरोसा नहीं है. सोवियत संघ ने इस बात को लेकर अपने खिलाड़ी 23वें ओलंपिक में नहीं भेजे.

हालांकि 1988 से दक्षिण कोरिया में हुए ओलंपिक खेलों से 2016 में हुए ब्राजील में हुए 31वें ओलंपिक खेलों में कोई बड़ा विवाद देखने को नहीं मिला. लेकिन 2020 में टोक्यो में होने वाले 32वें ओलंपिक खेलों का आयोजन कोरोना वायरस की वजह से टल गया है. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने हालांकि साफ किया है कि अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों को टोक्यो 2020 नाम ही दिया जाएगा और उसमें कोई बदलाव नहीं होगा.

Olympic 2020: कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक टला, एक साल बाद होगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget