एक्सप्लोरर

Olympic 2020: कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक टला, एक साल बाद होगा आयोजन

Olympic 2020: पिछले कई दिनों से कनाडा, अमेरिका, जर्मनी जैसे देश ओलंपिक समिति पर खेलों को एक साल के लिए टालने का दबाव बना रहे थे.

Olympic 2020: कोरोना वायरस की वजह से जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया है. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने टोक्यो ओलंपिक टालने का एलान किया. आबे ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थामस बाक के साथ बातचीत में टोक्यो ओलंपिक खेलों को एक साल के लिये स्थगित करने की पेशकश करेंगे. अमेरिका, कनाडा के ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ी ना भेजने के फैसले के बाद ही इन्हें एक साल के लिए टालने का दबाव बन रहा था.

जापान के प्रधानमंत्री ने बताया है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से खेलों को एक साल के लिए टालने की अपील की थी. जिस पर आईओसी सहमत हो गया और खेलों को  एक साल के लिए टालने का फैसला किया गया.

आबे ने आईओसी अध्यक्ष थामस बाक से बात करने के बाद कहा, ‘‘मैंने खेलों को एक साल के लिये स्थगित करने की पेशकश की और अध्यक्ष बाक ने इस पर शत प्रतिशत सहमति जताई.''

कनाडा और अमेरिका ने खिलाड़ी भेजने से इंकार किया

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कनाडा ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर ओलंपिक खेलों का आयोजन इस साल होता है तो वह अपने खिलाड़ी नहीं भेजेगा. रविवार को कनाडा ने ओलंपिक समिति को कड़ा संदेश दिया था. कनाडा को देखते हुए अमेरिका ने भी 2020 में टोक्यो ओलंपिक का आयोजन होने पर अपने खिलाड़ी भेजने से इंकार कर दिया था.

न्यूजीलैंड, जर्मनी, इंग्लैंड ने भी की थी खेलों को टालने की मांग

कनाडा और अमेरिका के फैसले के बाद न्यूजीलैंड, जर्मनी, इंग्लैंड भी खेलों को टालने के लिए ओलंपिक समिति पर दबाव बना रहे थे. सभी देशों का मानना था कि ओलंपिक के दौरान खिलाड़ियों को कोरोना वायरस होने का खतरा काफी ज्यादा रहेगा. इसी के मद्देनज़र इन सभी देशों ने ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए टालने की मांग की थी.

भारत के खिलाड़ी भी थे खिलाफ

भारतीय एथलिस्ट्स पर ओलंपिक खेलों को टालने की मांग कर रहे थे. भारत के नंबर 1 रेसलर बजरंग पुनिया ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर जिंदा रहेंगे तो कभी ना कभी तो ओलंपिक खेलने का मौका मिल ही जाएगा. इससे साफ था कि खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा लेने को लेकर काफी डरे हुए थे. इसके अलावा प्रैक्टिस सेशन रद्द होने की वजह से खिलाड़ियों को खेलों के लिए तैयारी करने का मौका भी नहीं मिल रहा था.

Coronavirus: ओलंपिक खेलों के टलने की संभावना बढ़ी, अमेरिका, जर्मनी समेत कई देशों ने किया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget