एक्सप्लोरर

कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग कैम्प नहीं, लेकिन स्किल आधारित अभ्यास की शुरूआत जल्द: BCCI

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने सोमवार देर रात कहा, ‘‘विमान सेवा और लोगों की आवाजाही पर 31 मई तक जारी पाबंदियों को देखते हुए बीसीसीआई अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए कौशल आधारित ट्रेनिंग कैम्प के आयोजन के लिए और इंतजार करेगा.’’

खेल परिसर और स्टेडियम खोलने की इजाजत मिलने के बावजूद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की अपने कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग शिविर आयोजन करने की कोई योजना नहीं है लेकिन लॉकडाउन के चौथे चरण में वो राज्य संघों के साथ मिलकर अभ्यास शुरू करवा सकता है.

गृह मंत्रालय के रविवार को जारी दिशानिर्देशों के अनुसार 31मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के दौरान स्टेडियम खोले जा सकते हैं लेकिन दर्शकों को अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी. इससे संकेत मिलते हैं कि खिलाड़ी व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं. बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने सोमवार देर रात कहा, ‘‘विमान सेवा और लोगों की आवाजाही पर 31 मई तक जारी पाबंदियों को देखते हुए बीसीसीआई अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए कौशल आधारित ट्रेनिंग कैम्प के आयोजन के लिए और इंतजार करेगा.’’

हालांकि स्थानीय स्तर पर ट्रेनिंग के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं. धूमल ने कहा, ‘‘इस बीच बीसीसीआई राज्य स्तर पर दिशानिर्देशों का अध्ययन करेगा और राज्य संघों के साथ मिलकर स्थानीय स्तर पर कौशल आधारित ट्रेनिंग कार्यक्रम का खाका तैयार करेगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई के पदाधिकारी टीम प्रबंधन के साथ बातचीत जारी रखेंगे और स्थिति में और सुधार होने पर पूरी टीम के लिए उपयुक्त योजना तैयार करेंगे.’’ धूमल ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा बोर्ड के लिए सर्वोच्च है. उन्होंने कहा, ‘‘बोर्ड दोहराता है कि उसके लिए अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च है और कोई ऐसा फैसला करने में जल्दबाजी नहीं होगी जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के भारत के प्रयासों को नुकसान पहुंचे.’’

इस महामारी के कारण भारत में तीन हजार के करीब लोगों की जान गई है जबकि 95 हजार से अधिक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. दुनिया भर में इस महामारी से तीन लाख 15 हजार से अधिक लोगों की जान गई है और संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा 47 लाख से अधिक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 4 Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget