एक्सप्लोरर

Nikhat Zareen: वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद हैदराबाद पहुंची निकहत जरीन, लोगों किया जोरदार स्वागत

World Boxing Championship: विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतने वाली निकहत जरीन शनिवार को हैदराबाद पहुंचीं. जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया.

Nikhat Zareen Warm Welcome: हाल ही में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतने वाली निकहत जरीन का हैदराबाद पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. निकहत वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही हैं. इस दौरान उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. निकहत पूर्व वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के बाद बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो या उससे अधिक पदक जीतने वाली देश की दूसरी महिला बॉक्सर हैं. फाइनल में उन्होंने वियतनाम की गुयेन थी टैम को 50 किग्रा भारवर्ग की कैटेगरी में हराकर खिताब पर कब्जा किया था. 

पदक जीतकर खुश हूं

हैदराबाद पहुंचने पर समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए निकहत जरीन ने कहा, 'मैं खुश हूं कि देश के लिए दूसरी बार विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत सकी. यह मेरे लिए नया अनुभव था. मैं नई कैटेगरी में खेल रही थी. मैं एशियन गेम्स के लिए सिलेक्ट हो गई हूं अब मैं उसकी तैयारी करूंगी'. हालांकि 25 मार्च को खेले गए फाइनल मुकाबले में उनका रास्ता आसान नहीं रहा. उन्हें अपने प्रतिद्वंदी को हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. 

भारत की दूसरी बॉक्सर

निकहत जरीन विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो या दो से अधिक पदक जीतने वाली देश की सिर्फ दूसरी बॉक्सर हैं. 26 वर्षीया निकहत ने पिछले साल भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था. वैसे भारत की की तरफ से विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सबसे सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड एमसी मैरी कॉम के नाम हैं. उन्होंने इस प्रतियोगिता में 6 बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया. मैरी कॉम 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018 में विमेंस वर्ल्ड ब़ॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहीं. 

मैरी कॉम और निकहत जरीन के अलावा सरिता देवी 2006, जेनी आरएल 2006, लेखा केसी 2006, नीतू घनघस 2023, और स्वीटी बूरा भी इसी प्रतियोगिता में 2023 में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहीं. इन सभी महिला बॉक्सर्स ने एक-एक बार वीमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपयनशिप में गोल्ड मेडल जीता है. 

यह भी पढ़ें:

Video: विराट कोहली को आउट करना चाहते हैं आंद्रे रसेल, मैच से पहले KKR के धांसू खिलाड़ी का बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
EXCLUSIVE: भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत
भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget